फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तिरंगा यात्रा के दौरान दो पक्ष भिड़े, तीन घायल

Thu, 01 Feb 2018 01:28 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,शाहजहांपुर
विज्ञापन
injured youth
विज्ञापन
 नगर में बुधवार को निकाली जा रही तिरंगा यात्रा के दौरान दो युवकों में मारपीट हो गई। दोनों के बीच लेनदेन का विवाद चल रहा था। यात्रा में अचानक मारपीट होने से वहां भगदड़ मच गई। इस घटना में तीन लोग घायल हो गए। यात्रा को रास्ते में ही रोक दिया गया। घटना एक ही समुदाय के दो पक्षों के बीच हुई लेकिन अफरा-तफरी के माहौल में दूसरे समुदाय का नाम उछलने पर माहौल गर्म हो गया। कोतवाली पुलिस ने मारपीट में घायल हुए युवक को दबोच लिया जिसके बाद विवाद एक ही समुदाय के युवकों के बीच होने का खुलासा होने पर मामला शांत हुआ। सूचना पर एसपी केबी सिंह,एडीएम वित्त सर्वेश कुमार और एएसपी सुभाष चंद्र शाक्य मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। अफसरों ने नगर में माहौल बिगाड़ने वालों पर पैनी नजर रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

 नगर में दोपहर करीब एक बजे प्रभारी कोतवाल रजी अहमद की सुरक्षा व्यवस्था में हिंदू युवा वाहिनी सहित विभिन्न हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं के साथ बंसी वाले मंदिर से तिरंगा यात्रा निकाली। तिरंगा यात्रा नगर के विभिन्न मार्गो से होती हुई करीब दो बजे विरियागंज स्थित अंबेडकर पार्क के समीप पहुंची तभी यात्रा के पिछले हिस्से में कुछ लोगों के बीच मारपीट शुरू हो गई जिससे अचानक भगदड़ मच गई। इस बीच एक युवक एक हेल्थ सेंटर में घुस गया और वहां से लकड़ी के मुकदर उठाकर युवक की पिटाई करने लगा जिससे युवक का सिर फट गया। इस मारपीट में तीन युवक घायल हो गए।
तिरंगा यात्रा के अगले भाग में चल रहे प्रभारी कोतवाल रजी अहमद को जब पीछे झगड़ा होने की सूचना मिली तब वह दौड़ कर मौके पर पहुंचे उन्होंने हिंदू वाहिनी के कार्यकर्ताओं के द्वारा एक युवक की पीटने पर उस छुड़ाकर थाने ले गए। इस बीच मारपीट करने वाले हिंदू वाहिनी के कार्यकर्ता भी अन्य कार्यकर्ताओं के साथ थाने पहुंच गए उन्होंने पुलिस को बताया कि मारपीट की घटना में दूसरे समुदाय के युवकों की भी शह है जिसके कारण यह विवाद पैदा हुआ है। पुलिस ने थाने ले जाकर जब युवक से पूछताछ की तब पता चला कि तीनों युवक एक ही समुदाय के हैं जिनका लेनदेन के बीच झगड़ा हो गया है। प्रभारी कोतवाल रजी अहमद ने बताया कि बृजेश और गोविंद दोनों की ओर से लेन देन को लेकर मारपीट की तहरीर दी गई है इसलिए पुलिस ने मारपीट और बलवा की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस अधीक्षक केबी सिंह ने बताया की गलत फहमी के कारण मामला तूल पकड़ गया। दोनो पक्षों के बीच आपसी लेनदेन का मामला था जिसमें झगड़ा हो गया था नगर में पूरी तरह शांति है। उन्होंने स्थानीय पुलिस के अधिकारियों से कहा है कि अफवाह फैलाने वालों पर पैनी नजर रखी जाए किसी भी कीमत में अफवाह फैलाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन


यह था मामला
तिलहर। तिरंगा यात्रा के दौरान हुई घटना के मूल में पाया गया गांव धनकपुर निवासी बृजेश पुत्र दयाराम वर्मा और गांव वंधा निवासी गोविंद पुत्र कप्तान के बीच पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था। गोविंद हिंदू युवा वाहिनी का कार्यकर्ता है वह तिरंगा यात्रा में चल रहा था उसके साथ हिंदू युवा वाहिनी के नगर अध्यक्ष प्रद्युम्न द्विवेदी व अन्य लोग भी यात्रा में साथ थे। गोविंद का आरोप है कि विरियागंज स्थित पोटरगंज गेट के समीप जब यात्रा पहुंची तभी बृजेश वहां आ पहुंचा और उसने मारपीट शुरू कर दी दोनों के बीच गुत्थमगुत्था होने लगी अपने साथी गोविंद को पिटता देख हिंदू युवा वाहिनी के नगर मंत्री प्रद्युम्न द्विवेदी गोविंद को बचाने के लिए झगड़े में कूद पड़े । इस बीच तीनों के बीच मारपीट शुरू हो गई जिसमें तीनों लोग घायल हो गए घटना के दौरान समीप एक हेल्थ क्लब से मारपीट करने वाला एक युवक मुगदर ले आया जिससे मामला गरम हो गया क्योंकि हेल्थ क्लब दूसरे समुदाय का है इसलिए दो समुदाय के बीच मारपीट का मामला सामने आने से माहौल गर्म हो गया ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें