फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिटफंड कंपनी के स्टाफ से मारपीट, बंधक बनाया

Sun, 17 May 2015 12:17 AM IST
शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना सदर बाजार क्षेत्र के मोहल्ला बाडूजई प्रथम में चिटफंड कंपनी पीएसीएल के कार्यालय पर शनिवार को कंपनी के एजेंटों ने हमला बोल दिया। एजेंटों ने कार्यालय के मैनेजर और स्टाफ की पिटाई कर दी। विरोध करने पर एजेंटों ने स्टाफ को कार्यालय में बंधक बनाकर बाहर से ताला लगा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बंधकों को छुड़ाया और चार एजेंट को पकड़ लिया। पुलिस ने चारों एजेंट का शांतिभंग की धारा में चालान कर दिया।
विज्ञापन

पीएसीएल चिटफंड कंपनी लोगों से आरडी और एफडी के रूप में लोगों से अपनी कंपनी में रीयल स्टेट के नाम पर निवेश कराती है। कंपनी का कार्यालय बाडूजई प्रथम में विजया बैंक के ऊपर बना हुआ है। शनिवार को दोपहर कंपनी के कुछ एजेंट अपने ग्राहकों के भुगतान के लिए कार्यालय पहुंच गए। भुगतान को लेकर कंपनी के मैनेजर सलीम शेख और एजेंटों में विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर एजेंटों ने सलीम शेख की पिटाई शुरू कर दी। मैनेजर को बचाने आए कंपनी के कर्मचारी नावेद, रामनिवास, राहुल मिश्र, सुशील और रवि दीक्षित को भी पीट दिया। विरोध करने पर एजेंटों ने कंपनी स्टाफ को कार्यालय में बंद करके बाहर से ताला लगा दिया। करीब दो घंटे तक स्टाफ के लोग कार्यालय में बंद रहे। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने बंधकों को छुड़ाया। पुलिस ने चार एजेंटों को मौके से पकड़ लिया। पुलिस ने मोहल्ला एमनजई जलालनगर निवासी शाहिद अहमद, नूरमोहम्मद और इश्तियाक और मोहल्ला बाडूजई प्रथम के कमरूद्दीन का शांतिभंग की धारा में चालान कर दिया। एजेंटों का कहना है कि कंपनी के लिए काम करने वाले कई एजेंटों के लाखों रुपये फंसे हुए हैं। निवेशकों से परेशान होकर उन्होंने कंपनी के मैनेजर से भुगतान करने के लिए कहा, लेकिन कंपनी के मैनेजर भुगतान के लिए तैयार नहीं था। आरोप है कि कंपनी के मैनेजर ने रुपये हड़पकर भागने की धमकी दी थी। इसलिए उसको बंद कर दिया गया था। मारपीट का आरोप निराधार है।

कंपनी के एजेंटों ने कार्यालय में घुसकर स्टाफ से साथ मारपीट की। इसके बाद सबको बाहर से ताला लगाकर बंद कर दिया। सूचना मिलने पर सभी को छुड़ाया गया। चार एजेंटों का शांतिभंग की धारा में चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- जेपी तिवारी, इंस्पेक्टर थाना सदर बाजार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें