कृपाल सिंह की हत्या के बाद डीआईजी आरकेएस राठौर ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। इसके साथ ही उन्होंने पीड़िता के घर पहुंचकर सुरक्षा का जायजा लिया। डीआईजी ने एसपी कार्यालय में पुलिस अधिकारियों की मीटिंग करके जरूरी दिशा निर्देश दिए।
डीआईजी आरकेएस राठौर करीब छह बजे निगोही रोड से शहर में पहुंचे। सबसे पहले वह कृपाल सिंह के घर के पास वाली मोड़ पर रुके। कुछ देर रुकने के बाद वह सीधे एसपी कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने अधिकारियों से कृपाल सिंह की हत्या के मामले में अभी तक की कार्रवाई की विशलेषण किया। इस मामले में गठित टीमों के मूवमेंट की जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने अधिकारियों को मामले में जरूरी दिशा निर्देश दिए। इसके बाद डीआईजी ने एसपी के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया। इसके बाद डीआईजी ने उस रूट से वापस गए, जहां से कृपाल सिंह घटनास्थल तक पहुंचे थे। डीआईजी ने पीड़ित के घर पहुंचकर सुरक्षा का जायजा लिया। उन्होंने पीड़िता के पिता को आश्वासन दिया कि सुरक्षा में कोई ढिलाई बरती नहीं जाएगी। उन्होंने कहा कि मामले केस का शीघ्र वर्कआउट किया जाएगा। जरूरी दिशानिर्देश देने के बाद डीआईजी बरेली की तरफ रवाना हो गए। बरेली में उन्होंने बताया कि कृपाल सिंह की ओर से कभी भी सुरक्षा नहीं मांगी गई, हत्या के कारणों की जांच की जा रही है हालांकि अभी तक आसाराम से जुड़े केस में हत्या का कारण गवाही माना जा रहा है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पांच टीम बनाई गई हैं, परिवार को सुरक्षा दे दी गई है।