फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालक की हत्या कर शव तालाब में फेंका

Sun, 12 Jul 2015 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
मानधाता थाना क्षेत्र के तौंकलपुुर गांव में रविवार देर शाम तालाब में एक बालक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। खबर फैलने पर बड़ी संख्या में ग्रामीण जुट गए। सूचना पर रोते-बिलखते परिवारीजन भी पहुंचे। पुलिस ने शव बाहर निकलवाने के बाद पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। मृतक के शरीर और आंख के पास चोट के निशान मिले हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि उसकी हत्या करने के बाद शव तालाब में फेंक दिया गया, जबकि पुलिस दुर्घटना में मौत बता रही है।
विज्ञापन


तौंकलपुुर गांव निवासी रामखेलावन हरिजन का बारह वर्षीय पुत्र देशराज शनिवार शाम घर से संदिग्ध दशा में लापता हो गया था। परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। रविवार सुबह रिश्तेदारी के साथ परिचितों के यहां पता किया गया, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका। रविवार देर शाम बारिश बंद होने के बाद गांव के कुछ तालाब की ओर गए थे। इस दौरान उन्हें तालाब में एक शव उतराया दिखा। इसकी जानकारी होने पर वहां ग्रामीणों का मजमा लग गया। बड़ी संख्या में लोग जुट गए। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई।

 शव किसी तरह बाहर निकाला गया। मृतक की शिनाख्त देशराज के रूप में हुई। इसकी जानकारी होने पर रोते-बिलखते घरवाले भी मौके पर पहुंचे। शव को देल्हूपुर चौकी लाया गया। खबर मिलने पर सीओ रानीगंज भी मौके पर पहुंचे। पंचनामा कराने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मृतक की आंख के पास और शरीर पर चोट के निशान मिल हैं। ऐसे में ग्रामीण हत्या की आशंका जता रहे हैं। उधर, पुलिस घटना को हादसा बता रही है। एसओ मानधाता रियाज अहमद ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला दुर्घटना का लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सच्चाई पता चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें