फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाकेबंदी करके चलाया जाएगा चेकिंग अभियान

Sun, 21 Jun 2015 11:01 PM IST
शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर को तीन स्कीमों में बांटा गया है। इसमें रेड, यलो और ग्रीन स्कीम हैं। कुछ ऐसे स्थान चिन्हित किए हैं, जहां अचानक चेकिंग अभियान चलाकर अपराधियों पर नकेल कसी जाएगी। इसमें गोट में तमंचा लगाकर चलने वाले, छेड़खानी, छिनैती करने वाले अपराधी निशाने पर रहेंगे।
विज्ञापन

शहर में अपराधिक गतिविधियों को रोकने के लिए एसपी बबलू कुमार ने एक मास्टर प्लान तैयार किया है। शहर को रेड, यलो और ग्रीन स्कीम में बांटा गया है। इसके तहत कोड के आधार पर चिन्हित स्थानों की नाकेबंदी करके चेकिंग अचानक अभियान चलाया जाएगा। इसमें संदिग्ध लोगों की तलाशी ली जाएगी। शहर में लगातार हो रही फायरिंग की घटनाओं के मद्देनजर गोट में तमंचा लगाकर घूमने वाले निशाने पर रहेंगे। इसके साथ ही लूट, छिनैती और छेडख़ानी करने वाले अपराधी नजर रखी जाएगी। शहर में प्रवेश के वाले ऐसे कुछ मार्ग थाना सदर बाजार, कोतवाली और थाना आरसी मिशन क्षेत्र में कुछ ऐसे स्थान चिन्हित किए गए हैं। जहां से अपराधी लोग शहर के अंदर या बाहर जा सकते हैं। खासकर इन स्थानों पर पुलिस की सतर्कता रहेगी।


तमंचा लेकर घूमने वाले लोगों और अन्य वारदातों को रोकने के लिए शहर में अचानक किसी भी दिन चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए मास्टर प्लान तैयार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- बबलू कुमार, एसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें