रिलायंस पावर प्लांट में नौकरी के नाम पर एक युवक से 40 हजार रुपयों ठग लिए गए। पीड़ित ने अपने रुपये लौटाने को कहा तो आरोपी ने जान से मारने की धमकी दे दी। भुक्तभोगी ने एसपी से शिकायत कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
कस्बे के मोहल्ला नौसारा निवासी विनोद गुप्ता ने बताया कि पिछले साल जून में खुद को एक राजनीतिक पार्टी का नेता बताने वाले शाहजहांपुर के मोहल्ला ममूड़ी के एक व्यक्ति ने उसके भाई विनय गुप्ता से रिलायंस पावर प्लांट में नौकरी दिलाने को कहा। इसके लिए 40 हजार रुपयों का बंदोबस्त एक महीने में करने को कहा। विनोद के अनुसार उसके भाई ने परिवार वालों को बताया। 26 जून को विनोद और विनय दोनों भाई शाहजहांपुर गये और उस व्यक्ति को रुपये दे दिये। तय समय बीत जाने के बाद जब उससे विनोद ने संपर्क किया। इस पर उसने कुछ समय और इंतजार करने को कहा। इसके बाद वह लगातार टालमटोल करता रहा। ठगे जाने का शक होने पर विनोद और विनय ने शाहजहांपुर जाकर आरोपी से मिले और अपने रुपये लौटाने को कहा। इस पर आरोपी गाली गलौज करने लगा तथा दोबारा रुपये मांगने पर जान से मारने की धमकी देकर चला गया।