फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेखपाल घूस लेते गिरफ्तार

Thu, 03 Mar 2016 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो /महराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
खुशहालनगर/घुघली। जखीरा चौराहे पर विजिलेंस गोरखपुर की टीम ने सेना के जवान से पांच हजार घूस लेते  लेखपाल को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत लेखपाल पर मुकदमा दर्ज किया है। डीएम ने आरोपी लेखपाल को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन


घुघली क्षेत्र के पकड़ियार बिशुनपुर निवासी फौजी संजय सिंह का खेत मेदनीपुर में है। जमीन की पैमाइश के लिए हल्का लेखपाल देवेंद्र सिंह के पास दौड़ रहे थे। हल्का लेखपाल को संजय सिंह एक बार पांच हजार रुपया दे चुके थे। फिर पांच हजार रुपये की मांग कर रहा था।

 लेखपाल से समय लेकर गोरखपुर विजिलेंस के अधिकारियों को इसकी जानकारी दी। बृहस्पतिवार को विजिलेंस टीम जखीरा चौराहे पर पहुंची। संजय सिंह को पांच-पांच सौ के पांच हजार के नोट में केमिकल लगाकर दे दिया। तय समय के अनुसार जैसे ही लेखपाल घूस लेना पहुंचा। उन्हें रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


 इस संबंध में विजिलेंस के उपनिरीक्षक केपी गुप्ता की तहरीर पर लेखपाल पर भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया। एसओ ओपी चौहान का कहना है कि घूस लेने के मामले में लेखपाल पर मुकदमा दर्ज किया गया है। डीएम सुनील कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि लेखपाल पर मुकदमा दर्ज कर निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें