फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल में ड्रेस बदली और घूमने चल दीं कक्षा दो की छात्राएं

Wed, 02 Mar 2016 12:49 AM IST
शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
बच्चों का दिमाग खुराफात में तेजी से चल रहा है। खुटार के क्राइस्ट एकेडमी स्कूल से कक्षा दो की दो छात्राओं के गायब होने पर क्षेत्र में खलबली मच गई। खास यह कि आठ-नौ साल की बच्चियां घर से एक सेट कपड़ा लेकर आईं, जिसे बदलकर घूमने निकलीं। उनकी तलाश में पुलिस, अभिभावक, पास पड़ोसी और स्कूल वाले लगे रहे। लगभग दो घंटे बाद दोनों पूरनपुर रोड पर गांव नवदिया के पास मिल गईं। मामले में स्कूल प्रबंधन की भी घोर लापरवाही सामने आई है।
विज्ञापन

खुटार के बंडा मार्ग निवासी अपूर्वचंद राय की नौ वर्षीय पुत्री सोनाक्षी और मोहल्ला नरायनपुर के राजकुमार कटियार की आठ वर्षीय पुत्री संस्कृति नगर के क्राइस्ट एकेडमी स्कूल में कक्षा दो में पढ़ती हैं। मंगलवार को दोनों स्कूल पहुंची और प्रार्थना के समय अपनी स्कूल ड्रेस बदलकर स्कूल से निकल गईं।
प्रार्थना के बाद बच्चे क्लास में गए तो उनकी स्कूल ड्रेस और बैग क्लास में पड़े मिले, लेकिन दोनों नहीं दिखीं। सोनाक्षी के स्कूल बैग में एक चाकू भी मिला। क्लास टीचर ने मामले की जानकारी प्रधानाचार्या रानी थामस और प्रबंधक मनोज कुमार को दी। फिर तो स्कूल में हड़कंप मच गया। सूचना पाकर एसओ जसवीर सिंह भी मौके पर पहुंचे। पता लगने पर नगर के तमाम लोग स्कूल जा पहुंचे। एसओ ने मामले की जानकारी अधिकारियों को दी। इस बीच स्कूल पहुंचे दोनों गायब छात्राओं के अभिभावकों से भी बातचीत की। इसी दौरान सोनाक्षी और संस्कृति की एक सहेली ने पुलिस को बताया कि दोनों छात्राएं स्कूल से गायब हो जाने की बात कर रही थीं।
विज्ञापन

नगर के गई लोग अपने वाहनों से छात्राओं की तलाश में इधर-उधर निकल पड़े। मोहल्ला नरायनपुर के सूरज और वीरेंद्र मिश्रा पूरनपुर रोड पर गए। स्कूल से लगभग पांच किलोमीटर दूर गांव नवदिया के पास उन्हें दोनों छात्राएं लौटती हुई दिखाई दीं। वे, दोनों छात्राओं को बाइक पर लेकर स्कूल पहुंचे। छात्राओं के मिल जाने पर पुलिस, स्कूल प्रबंधन और अभिभावकों ने चैन की सांस ली। एसपी डॉ. मनोज कुमार, एएसपी राजेश कुमार, सीओ उमेश शर्मा ने छात्राओं से मामले की जानकारी ली तो पता चला कि नाथ बाबा स्थान के पास से दोनों मोहल्ला नौगवां कोट होते हुए गोला रोड और वहां से पूरनपुर रोड पर निकल गईं। तिकुनिया चौराहे पर सोनाक्षी ने एक दुकानदार से चूड़ियां भी खरीदी। फिलहाल छात्राओं के बार-बार नई कहानी बताने से पुलिस अभी तक किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी है। एसओ जसवीर सिंह ने बताया कि पूरे मामले में स्कूल प्रबंधन की लापरवाही सामने आई है और प्रबंधक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

सुबह 9.15 बजे दो छात्राएं स्कूल से गायब हुई। सूचना पाकर सक्रिय हुई पुलिस ने दोनों को पूरनपुर रोड से बरामद कर लिया। मामले की जांच अभी की जा रही है। छात्राएं स्कूल से किस तरह गायब हुई, इस संबंध में जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा। छात्राओं के बयान पर जांच हो रही है।
डॉ. मनोज कुमार एसपी शाहजहांपुर

स्कूल प्रबंधक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
खुटार। स्कूल से गायब हुई छात्रा सोनाक्षी के पिता अपूर्वचंद्र राय ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उनकी पुत्री नगर के क्राइस्ट एकेडमी स्कूल की छात्रा है। मंगलवार को भी वह स्कूल गई थी। बाद में उनके पास स्कूल से सूचना आई कि सोनाक्षी एक अन्य छात्रा संस्कृति के साथ स्कूल से गायब है। बाद में दोनों छात्राएं पूरनपुर रोड पर मिल गईं। स्कूल के छात्राओं का गायब होना प्रबंधक की लापरवाही है। पुलिस ने प्रबंधक थामस पी चाको के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

स्कूल के नवीन भवन का निर्माण चल रहा है। जिस कारण मुख्य गेट के अलावा भी बाउंड्री में खुला स्थान है। छात्राएं चुपचाप उसी से निकल जाने में सफल रहीं।
- मनोज कुमार स्कूल प्रबंधक

स्कूल से खुद ही निकल गई थीं छात्राएं
खुटार। क्राइस्ट एकेडमी स्कूल से दो छात्राओं के गायब होने के बाद दो घंटे तक कस्बे में माहौल बेहद गर्म रहा और लोगों में तमाम तरह की चर्चाएं रहीं।
स्कूल लौटने के बाद सोनाक्षी और संस्कृति ने बताया कि स्कूल के बाहर निकलने पर किसी ने उन्हें डांट दिया तो वे तिकुनियां की तरफ चली गईं। वहां भी एक व्यक्ति ने डांटा तो वे पूरनपुर रोड की ओर निकल गईं। सोनाक्षी ने तिकुनिया पर एक दुकान से चूड़ियां खरीदीं। पुलिस ने चूड़ी विक्रेता बात की तो उसने भी दोनों लड़कियों के अकेले आकर चूड़ी खरीदने की बात कही है।
चूड़ी खरीदने के बाद सोनाक्षी सहेली के साथ पूरनपुर रोड पर निकल गई। लेकिन अब तक उन्हें थकान महसूस होने लगी तो वे वापस खुटार की ओर चली। यहीं वे सूरज और वीरेंद्र से टकरा गईं। स्कूल के उत्तर मोहल्ला नौगवां कोट निवासी गीता देवी का कहना है कि उसने सुबह दोनों छात्राओं को तिकुनिया की तरफ जाते देखा था। मोहल्ले के अन्य लोगों ने भी दोनों को देखा। पुलिस जांच में पता चला है कि सोनाक्षी ही संस्कृति को अपने साथ ले गई थी, लेकिन अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि सोनाक्षी अपनी सहेली को साथ लेकर स्कूल से गई क्यों थी।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें