फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार न मिलने पर महिला की जहर देकर हत्या

Wed, 22 Apr 2015 11:39 PM IST
रोजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
 कार की मांग पूरी न करने पर विवाहिता को जहर देकर मार दिया गया। उसके घरवालों ने पति-सास और ससुर के खिलाफ  थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया है।
विज्ञापन

हरदोई जिले के थाना कछोना क्षेत्र के गांव दीननगर निवासी विशाल ने पुलिस को बताया कि उसने अपनी बहन 22 वर्षीय सोनी की शादी दो साल पहले रोजा थाना क्षेत्र के रामापुर बरकतपुर निवासी कौशल सिंह के साथ की थी। शादी के बाद से ही उसके पति कौशल सिंह, ससुर जयपाल सिंह, सास उमादेवी दहेज में कार की मांग को लेकर सोनी को उत्पीड़ित और मारपीट करते थे। विशाल का आरोप है कि पिछले दो साल से सोनी को उसके ससुराल वालों ने मायके नहीं भेजा था। बुधवार को सूचना मिली है कि उसकी बहन की जहर देकर हत्या कर दी गई और ससुराल वाले लाश को गायब करने की फिराक में हैं।
सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए जयपाल सिंह को हिरासत में ले लिया और पूछताछ की। इससे साफ  हो गया कि विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है और उसके पति कौशल, सास उमा देवी उसकी लाश को लेकर बरेली गए हैं। विशाल की सूचना पर पुलिस ने लाश को मंगवाकर अपने कब्जे में लिया है। कार्यवाहक प्रभारी मो. इश्तियाक ने बताया है कि इस मामले में एसडीएम सदर को पोस्टमार्टम की कार्रवाई के लिए सूचित किया गया है और रिपोर्ट दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें