फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्वत लेते भूलेख लिपिक को दबोचा

Thu, 10 Sep 2015 11:58 PM IST
शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
एंटी करप्शन टीम ने एक व्यक्ति की शिकायत पर कलक्ट्रेट स्थित भूलेख कार्यालय में डीएलआरसी लिपिक भूपेंद्र निगम को कलक्ट्रेट कैंटीन में रिश्वत लेते रंगेहाथों दबोच लिया। कागजी कार्रवाई करने के बाद टीम ने लिपिक को सदर पुलिस के हवाले कर दिया। मामले में मुकदमा लिखे जाने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन

थाना बंडा क्षेत्र के गांव दिहुना निवासी रविंदर सिंह ने बताया कि वह 17 जून गांव के इंद्रपाल के खेत से अपनी ट्रैक्टर-ट्रॉली में मिट्टी भर रहे थे। खेत मालिक के पास मिट्टी खनन करने का परमिट भी था, लेकिन पुवायां पुलिस ने उसकी ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़कर सीज कर दी। उसने ट्रैक्टर छुड़ाने के लिए कागजी कार्रवाई शुरू कर दी। इसके उसने एडीएम एफआर कार्यालय के चक्कर लगाने शुरू कर दिए। कार्यालय में तैनात लिपिक भूपेंद्र सिंह ने ट्रैक्टर-ट्रॉली छुड़वाने की एवज में दस हजार रुपये रिश्वत मांगी। इसके बाद उसने एंटी करप्शन की टीम का नंबर तलाशना शुरू कर दिया। किसी तरह से उसको बरेली की टीम का नंबर हासिल हो गया। उसने टीम से संपर्क किया। फिर कई बार टीम शहर में आई, लेकिन बात बन नहीं पाई। बृहस्पतिवार को शाम का समय तय किया गया। रविंदर ने लिपिक भूपेंद्र को फोन किया और कहा कि वह ट्रैक्टर-ट्रॉली छुड़ाने की परमीशन के मसले में मिलना चाहता है। उसने रुपये का भी इंतजाम कर लिया है। रविंदर ने कलक्ट्रेट में बनी कैंटीन में बुला लिया। एंटी करप्शन की टीम के दो लोग कैंटीन में पहले से ही बैठे हुए थे। रविंदर ने जैसे ही नोटों की गड्डी भूपेंद्र के हाथ में दी वैसे ही टीम ने उन्हें दबोच लिया। टीम भूपेंद्र को अपनी गाड़ी में बैठाकर थाना सदर बाजार ले आई। कागजी कार्रवाई करने के बाद भूपेंद्र को पुलिस के हवाले कर दिया गया। उनके खिलाफ मुकदमा लिखे जाने की तैयारी की जा रही है। एंटी करप्शन की बरेली टीम के प्रभारी निरीक्षक धर्मवीर सिंह ने बताया कि रविंदर सिंह की शिकायत पर उन्होंने डीएम की अनुमति पर भूलेख कार्यालय के लिपिक को दस हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथों गिरफ्तार किया है। एडीएम प्रशासन एमएन उपाध्याय ने बताया कि इंस्पेक्टर की रिपोर्ट मिलने के बाद लिपिक के खिलाफ विभागीय कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें