फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ना लदी ट्राली से टकराई बोलेरो, छह लोग घायल

Sat, 25 Feb 2017 11:46 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई रोड पर शुक्रवार देर रात रिलायंस कर्मचारियों की बोलेरो अंश पेट्रोल पंप के पास गन्ना लदी ट्राली में पीछे से घुस गई। हादसे में सुपरवाइजर सहित छह कर्मचारी घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत नाजुक होने पर सुपरवाइजर को लखनऊ रेफर किया गया है। थाना रामचंद्र मिशन क्षेत्र के गांव चौढे़रा निवासी 25 वर्षीय दीपक ने बताया कि शनिवार रात लगभग साढ़े दस बजे वह रिलायंस पॉवर प्रोजेक्ट में एक कंपनी के अधीन काम करने वाले सुपरवाइजर के. रामाराजू और फिटर दिनेश मिश्र, सरबन सिंह, मंगल सिंह तथा उदयपाल को ड्यूटी समाप्त होने पर बोलेरो से रौसरकोठी गांव में छोड़ने जा रहा था। जैसे ही वह रिलायंस फैक्ट्री के गेट नंबर एक से आगे अंश पेट्रोल पंप के करीब पहुंचा, तभी सामने से ट्रक आ गया। उसकी लाइट से आंखें चौंधिया जाने से वह आगे जा रही गन्ना लदी ट्राली को नहीं देख सका। बहुत नजदीक पहुंचने पर ट्राली दिखी तो उसने ब्रेक लगाकर गाड़ी रोकने कोशिश की, लेकिन गाड़ी ट्राली में घुस गई। इससे बोलेरो में सवार सभी लोग घायल हो गए। पुलिस ने सभी को जिला अस्पताल भिजवाया। यहां से सुपरवाइजर को लखनऊ रेफर कर दिया गया। बाकी घायलों की हालत में सुधार बताया जा रहा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें