फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमिका की हत्या कर खुद को गोली से उड़ाया 

Tue, 21 Mar 2017 11:33 PM IST
शाहजहांपुर, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना रोजा क्षेत्र में बनतारा रेलवे स्टेशन और इंटीग्रल यूनिवर्सिटी की स्थानीय शाखा के सामने खाली पड़े प्लॉट में मंगलवार दोपहर एक युवक ने पहले गोली मारकर प्रेमिका की हत्या कर दी और फिर खुद को भी गोली मारकर जान दे दी। युवती के पास मिले मोबाइल फोन से पता लगा कि दोनों पुवायां क्षेत्र के बड़ागांव के रहने वाले थे। ऐसी ही वारदात जलालाबाद के गांव चंदौरा बहादुरपुर में सोमवार को भी हुई थी जब एकतरफा प्रेम में एक युवक ने युवती की जान लेकर खुद को भी गोली से उड़ा लिया था।
विज्ञापन

एसपी ग्रामीण रमेश भारतीय ने बताया कि बनतारा रेलवे स्टेशन से कुछ दूरी पर खाली पड़ी जगह पर मंगलवार सुबह 11 बजे स्टेशन मास्टर व वेंडर ने एक युवक और एक युवती को बैठे हुए देखा था। कुछ देर बाद दो बार फायर की आवाज सुनाई दी। स्टेशन से बाहर निकलकर देखा तो दोनों के शव पास-पास पड़े थे। दोनों का भेजा उड़ा हुआ था। स्टेशन मास्टर की सूचना पर ही पुलिस मौके पर पहुंची। 
एसपी ग्रामीण ने बताया कि छानबीन से पता चला कि युवक फिरोज अहमद पुत्र पुवायां क्षेत्र के बड़ागांव के रहने वाले सिद्दीकी का बेटा था। युवती गुंजन उर्फ गुंजा भी इसी गांव के ज्योति प्रसाद शर्मा की बेटी थी और उसकी उम्र 22 वर्ष थी। मृतक फिरोज अहमद इंटीग्रल यूनिवर्सिटी एनटीआई का छात्र था। गुंजन मां से सिलाई सीखने की बात कहकर घर से निकली थी। 
विज्ञापन

सीओ सदर अखिलेश भदौरिया, थानाध्यक्ष कमरूल हसन, डॉग स्क्वॉयड और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और घटना से संबंधित साक्ष्य जुटाए। एसपी ग्रामीण ने बताया कि यह खुदकुशी का मामला है। अभी इसकी जांच चल रही है। मामला प्रेम संबंधों का लग रहा है। जांच में यह पता चला है कि घटना से आधा घंटा पहले फिरोज ने गुंजन की मां को फोन करके कहा था कि वह मुझसे शादी का दबाव बना रही है, मैं उसे गोली मार दूंगा। 
मौके से 315 बोर का एक तमंचा और आठ कारतूस व दो खोखे बरामद किए गए। दोनों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजे गए हैं। दोनों के घर वाले न तो मौके पर पहुंचे और न ही देर शाम तक पोस्टमार्टम हाउस पर आए।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें