फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिसरात से गायब लड़कियों का मामला

Tue, 26 Jan 2016 12:12 AM IST
शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
 बिसरात मोहल्ले से गायब हुई लड़की की हत्या की आशंका जताई जा रही है। इसके पीछे वजह यह है कि पुलिस ने अपहरण के आरोपी लड़की के मौसेरे भाई से जुड़े लोगों के फोन नंबर सर्विलांस पर लिए थे। इस दौरान सुनी गई बातचीत के आधार पर पुलिस मंगलवार सुबह गजरौला की धनौरा नहर में गोताखोर उतारने जा रही है। इस बीच यह भी माना जा रहा है कि लड़की के साथ गायब हुई कानून की छात्रा भी आरोपी से मिली हुई है।  पुुलिस सूत्रों के अनुसार आरोपी ढाई महीने से करोड़ों की प्रापर्टी की स्वामी लड़की पर शादी के लिए दबाव बना रहा था। नहीं मानने पर उसे ठिकाने लगा दिया गया। अमरोहा और रामपुर से उठाए गए चार संदिग्धों से भी पुलिस ने जो पूछताछ की है, उसमें लड़की को ठिकाने लगाए जाने की जानकारी मिल रही है। हालांकि उसे कहां ठिकाने लगाया गया, आरोपी यह नहीं बता रहे हैं। सर्विलांस पर बातचीत और आरोपियों से पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर ही पुलिस ने गोताखोरों को बुलवाया है।
विज्ञापन

बताते चलें कि बिसरात मोहल्ले के एक बुजुर्ग ने अपने बड़े दामाद के बेटे पर अपनी दूसरी बेटी की इकलौती बेटी को अगवा करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी। उनका अपने बड़े दामाद से संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा है। बुजुर्ग ने अपनी नातिन के नाम करोड़ों की संपत्ति कर दी थी।
विज्ञापन

संबंधित खबर पेज 3
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें