फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकानों पर कब्जे को लेकर दो पक्षों में ठनी

Tue, 26 Jan 2016 12:12 AM IST
बदायूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सिविल लाइंस थाने के खेड़ा नवादा स्थित पांच दुकानों पर कब्जे को लेकर दो पक्षों में टकराव की स्थिति बन गई। मामले में एक को नामजद करते हुए छह लोगों के खिलाफ जानलेवा हमला की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। आरोप है कि दूसरे पक्ष ने फायरिंग कर जान से मारने की कोशिश की।
विज्ञापन

मूसाझाग थाने के तालगांव निवासी बाबर की खेड़ा नवादा इलाके में नौ दुकानें हैं। इनमें छह दुकानें किराए पर हैं। इनको लेकर कोर्ट में मामला भी विचाराधीन है। सोमवार शाम इन दुकानों को लेकर दोनों पक्षों में टकराव हो गया। दूसरे पक्ष के कदीर का आरोप है कि बाबर पक्ष ने मीराजी चौकी इलाके में उस पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। इसमें वह बाल-बाल बचा। पुलिस ने बाबर समेत छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

पातंजलि की हालत बिगड़ी, बरेली रेफर
बदायूं। म्याऊं ब्लाक के पूर्व प्रमुख पातंजलि भारद्वाज की सोमवार को जेल में अचानक तबियत बिगड़ गई। उनको जिला अस्पताल लाया गया। यहां से बरेली रेफर कर दिया गया। बता दें कि दोहरे हत्याकांड के एक मामले में पूर्व ब्लाक प्रमुख पातंजलि भारद्वाज को कोर्ट ने फांसी की सजा सुनाई है।
विज्ञापन

 
हरियाणा की शराब बरामद
दातागंज। पुलिस ने छापामारी कर कोतवाली क्षेत्र के गांव बेलाडांडा से हरियाणा ब्रांड की शराब की 32 बोलत और 22 पौव्वे बरामद किए हैं। मौके से एक देशी बंदूक भी पुलिस को मिली है। शराब बेचने के आरोपी पप्पू को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें