फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियंत्रित मोबाइक पेड़ में घुसी, चालक की मौत

Thu, 09 Jun 2016 12:14 AM IST
ब्यूरो/शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बेटे की ससुराल आ रहे एक व्यक्ति की मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर पेड़ में जा घुसी, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि मोबाइक सवार चुटहिल हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 
विज्ञापन

पोस्टमार्टम हाउस पर मिली जानकारी के अनुसार थाना मिर्जापुर क्षेत्र के गांव सरैया निवासी 42 वर्षीय दिनेश उर्फ प्रधान पुत्र तुलाराम अपने बेटे मिथिलेश की कांट स्थित ससुराल में आ रहे थे। दिनेश नई मोबाइक से घर से निकले थे और उनके साथ गांव के ही प्रेमपाल यादव भी थे। जलालाबाद से आगे बढ़ने पर दिनेश की मोबाइक सड़क किनारे एक पेड़ से टकरा गई, जिसमें दिनेश ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि प्रेमपाल यादव को हल्की चोट आई, जिन्हें वापस मिर्जापुर भेज दिया गया। 
पोस्टमार्टम हाउस पर शव लेकर पहुंची कांट पुलिस ने बताया कि संभवत: जानवर अथवा किसी अन्य के अचानक सामने आने से दिनेश उर्फ प्रधान मोबाइक से नियंत्रण खो बैठे, जिससे वह उनकी मोबाइक पेड़ में जा घुसी। मोबाइक की स्पीड काफी अधिक रही होगी, इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता था कि जिस पेड़ से वह टकराई वह पेड़ बुरी तरह क्षतिग्रत हो गया और उसकी छाल भी उधड़ कर मोबाइक पर आ गिरी, वहीं नई डिस्कवर मोबाइक भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। मृतक के तीन बेटे और तीन बेटियां हैं। हादसा कांट मार्ग पर पुरेना पुलिया के समीप बताया जा रहा है
विज्ञापन

हेलमेट लगा होता तो नहीं होती मौत
पुलिस का कहना है कि मोबाइक चला रहे दिनेश यदि हेलमेट लगाए होते तो उनकी जान नहीं जाती। क्योंकि पेड़ से मोबाइक टकराने के बाद उनका मुंह भी पेड़ से जा टकराया, जिससे उनके चेहरे पर गहरी चोट लगी। मोबाइक का लेग गार्ड टूटने से उनका एक पैर भी टूट गया है। पुलिस का कहना है कि यदि हेलमेट होता तो दिनेश का चेहरा बच जाता और उनकी मौत नहीं होती।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें