फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतर्राज्यीय वाहन चोर गैंग के तीन सदस्य धरे

Thu, 18 Dec 2014 11:04 PM IST
शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना सदर बाजार पुलिस ने अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह के तीन सदस्यों को पकड़ने में सफलता पाई है। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने पांच बाइक के साथ दो तमंचे, जीवित कारतूस, वाहन चोरी में प्रयुक्त किए जाने वाले उपकरण और चार मोबाइल बरामद किए हैं।
विज्ञापन

एसपी के निर्देश पर अपराधों पर लगाम लगाने के लिए एसपी सिटी एपी सिंह और सीओ सिटी राजेश्वर सिंह की देखरेख में कई टीमें गठित की गई थीं। इसी अभियान के तहत थाना सदर बाजार पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। गुरुवार को थाना सदर बाजार में सीओ सिटी राजेश्वर सिंह और थाना प्रभारी जेपी तिवारी ने प्रेस कांफ्रेंस कर तीनों वाहन चोरों के साथ उनके पास से बरामद उपकरणों और बाइक का प्रदर्शन किया।
सीओ सिटी ने बताया कि तीनों ने लगभग 40 बाइक और चार पहिया वाहनों को चुराकर नेपाल में बेचा जाना स्वीकार किया है। इनके कब्जे से दो पिस्टल, जीवित कारतूस, चार मोबाइल, चोरी में प्रयुक्त होने वाले उपकरण, ड्रिलिंग मशीन आदि प्राप्त हुई है। बताया कि उप निरीक्षक रवींद्र सिंह के नेतृत्व वाली टीम ने निगोही मार्ग स्थित लाल पेट्रोल पंप के पास से तीनों वाहन चोरों को उस समय पकड़ने में कामयाबी हासिल की जब ये वाहनों को नेपाल में बेचने के लिए योजना बना रहे थे।
विज्ञापन

पकड़े गए लोगों में अर्जुन सिंह कार्की पुत्र गोविंद सिंह निवासी गली नंबर आठ रंपुरी रोड महिपालपुर नई दिल्ली, हाल निवासी 778 कांशीराम कालोनी शाहजहांपुर, रिंकू उर्फ संजय पुत्र सालिकराम मौर्य निवासी लहना थाना पिहानी हरदोई और संजीव पुत्र आशाराम मौर्य निवासी नई बस्ती थाना आरसी मिशन शाहजहांपुर शामिल है।
वाहन चोरों को पकड़ने वाली टीम में वरिष्ठ उप निरीक्षक प्रभुकांत, उप निरीक्षक  रविंद्र सिंह और अनिल कुमार सिंह, हेड कांस्टेबिल राजेश कुमार, अजीत मलिक, विक्रांत कुमार आदि शामिल रहे।

यह पकड़ी गई हैं बाइक
वाहन चोरों की निशानदेही पर जो पांच बाइक पकड़ी गई हैं, उनमें यूपी 27 आर 2889 नीले रंग की पैशन, हीरो हांडा शाइन, यूपी 27 क्यू 5047 काली स्पलेंडर, सुपर स्पलेंडर लाल, यूपी 27 आर 9524 हीरो हांडा काले रंग वाली शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें