फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक टकराने से युवक की मौत, दो घायल

Fri, 13 Mar 2015 08:21 PM IST
शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
कांट कस्बे में बृहस्पतिवार की शाम को दो बाइक में आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। इससे एक बाइक चालक की मौत हो गई। दूसरी बाइक पर सवार दो गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। रोजा थाना क्षेत्र के गांव जमुका के अनिल पुत्र कलान सिंह जलालाबाद क्षेत्र के गांव चंदिउरा में अपनी बहन के घर से वापस आ रहे थे। कांट में पानी की टंकी के पास बरेली मोड़ की ओर से आ रही बाइक से उनकी टक्कर हो गई। आननफानन में तीनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

अनिल की हालत गंभीर होने पर बरेली रेफर कर दिया गया। बरेली ले जाते वक्त रास्ते में उनकी मौत हो गई। अनिल के परिवार में उनकी पत्नी लीलावती और तीन अबोध बच्चे हैं। मौत की सूचना पहुंचने पर घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें