फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घटना के 24 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ खाली

Mon, 04 May 2015 12:38 AM IST
रोजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
शनिवार को सब्जी मंडी गेट पर आढ़ती मोहम्मद इरफान को गोली मार कर 3.40 लाख रुपये लूटने के मामले में 24 घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली है। अभी तक कोई सार्थक परिणाम सामने न आने से व्यापारियों का सब्र जवाब देने लगा है। फल और सब्जी कमीशन एजेंट्स यूनियन के नेताओं ने बैठक कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। साथ ही रोजा मंडी में सट्टा कारोबार को बंद करने तथा मंडी पुलिस चौकी पर जवानों की स्थाई नियुक्ति की मांग की है।
विज्ञापन

सब्जी आढ़ती इरफान से हुई लूट के बाद एसपी आरपीएस यादव ने प्रभारी निरीक्षक को घटना का राजफाश करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया था। समय सीमा बीत जाने के बाद अभी पुलिस के हाथ कोई सफलता नहीं लगीं है। अलबत्ता लूट के कई अहम सुराग हाथ लगे है। मंडी परिसर में फल, सब्जी कमीशन एजेंटस यूनियन की एक बैठक नगर अध्यक्ष सचिन बाथम की अगुवाई में की गई। इसमें रोजा मंडी के पास लग रहे दो सट्टे की दुकानों को तत्काल बंद कराने, मंडी पुलिस चौकी पर एक थानेदार और आठ सिपाहियों की स्थायी नियुक्ति करने के अलावा पुलिस की पेट्रोलिंग बढ़ाए जाने की मांग की गई।
व्यापारियों ने प्रभारी निरीक्षक आरएन चौधरी को ज्ञापन दिया। चौधरी ने व्यापारियों को आश्वस्त किया कि घटना के अहम सुराग हाथ लगे हैं। इसका पर्दाफाश करने के लिए पुलिस की कई टीमें काम कर रही हैं। कहा कि पुलिस की नियमित पेट्रोलिंग होगी और इलाके में सट्टे का कारोबार नहीं होने दिया जाएगा। ज्ञापन देने वालों में उमेश चंद्र खमीजा, सादिक, रफीक, तौहीद, रजनीश, रामसेवक गुप्ता, कुंजबिहारी अग्रवाल, शोएब खान, सलामत उल्ला, आरिफ, स्वाले, यामीन, सलीम अख्तर आदि शामिल रहे।
विज्ञापन


नईबस्ती, रेती, शाहबाद के बदमाशों पर शक
आढ़ती से हुई लूट के मामले में पुलिस को रेती और शाहाबाद के कई लुटेरों की संलिप्तता के संकेत मिले हैं। इन पर पुलिस का ध्यान केंद्रित है। कई बदमाशों की धरपकड़ के लिए पुलिस की क्राइम ब्रांच अलावा कई टीमें काम कर रही हैं। इरफान के इर्द-गिर्द रहने वाले लोगों पर भी पुलिस की जांच केन्द्रित है। नई बस्ती, अहमदपुर रेती, शाहबाद, सेहरामऊ क्षेत्र के बदमाशाें को भी खंगाला जा रहा है। पुलिस ने यह साफ  नहीं किया है कि इस घटना में कौन शामिल है अलबत्ता घटना से संबंधित कई सुराग मिले है, जिसमें चौकाने वाले तथ्य सामने आने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें