फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर महिलाओं समेत बच्चों को पीटा

Sat, 19 Dec 2015 07:33 PM IST
शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना सदर बाजार क्षेत्र के गांव चिनौर में शुक्रवार की रात दबंगों ने एक घर में घुसकर गृहस्वामी, महिलाओं और बच्चों की पिटाई कर दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

गांव में रहने वाले राकेश दुबे ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उन्होंने प्रधानी चुनाव से पहले गांव में वोट काटे जाने को लेकर आंदोलन किया था। जिससे विपक्षी नाराज थे। रात करीब साढ़े आठ बजे गांव के विकास, परवेज, बालिस्टर और माहतिया आदि घर में घुस आए। हमलावरों ने उनकी पिटाई शुरू कर दी। शोर-शराबा सुनकर घर की महिलाएं और बच्चे बचाने पहुंचे तो हमलावरों ने उन्हें भी पीट दिया। महिलाओं के साथ अभद्रता भी की। आरोपी जान से मारने की धमकी देते भाग गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें