फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों ने घर में घुसकर पीटा, नकदी ले गए

Wed, 02 Nov 2016 11:49 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जैतीपुर क्षेत्र के गांव सुरजूपुर में बदमाशों ने घर में घुसकर परिवार के लोगों की पिटाई कर दी। इसके बाद नकदी लूटकर भाग गए। घटना की सूचना पुलिस को दी गई है।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव सुरजूपुर के लल्ला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि मंगलवार रात साढे़ आठ बजे बदमाश घर में घुस आए और मारपीट करने लगे। पत्नी बचाने पहुंची तो बदमाशों ने उसे भी पीटा। सभी के हाथ पैर बांधकर डाल दिया और घर में रखे 11 हजार रुपये लूट ले गए। लल्ला ने बताया कि एक महीना पहले भी बदमाशों ने घर में घुसकर पूरे परिवार को बंधक बनाकर पीटा था। तब बदमाश पांच हजार रुपये की नकदी समेत करीब 25 हजार के जेवर लूट ले गए थे। एसओ ओमप्रकाश गौतम ने घटना के संबंध में जानकारी होने से इनकार किया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें