फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कम दहेज देख दूसरे दिन ही दुल्हन को घर से निकाला

Sat, 29 Apr 2017 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
दहेज में कम सामान देखकर दूल्हे के पिता ने बारातियों के लिए बनाया गया खाना फेंक दिया। दुल्हन के पिता, भाई समझाने की कोशिश की तो उनके साथ मारपीट की। 100 डायल की गाड़ी पहुंचने पर जैसे-तैसे समझाने के बाद निकाह हुआ, तो दूसरे दिन दुल्हन को घर से भगा दिया। 
विज्ञापन

निगोही कस्बे से एक बारात 26 अप्रैल को खुदागंज क्षेत्र एक गांव में आई थीं। वधू पक्ष के लोगों ने बारातियों का आदर-सत्कार करने के लिए हर संभव नाश्ता और खाने का इंतजाम किया था। हैसियत अनुसार दान दहेज भी जुटाया था। बारात जब दरवाजे पर पहुंची और बाराती नाश्ता और खाने में मशगूल हुए, तभी दूल्हे के पिता ने वधू पक्ष के लोगों से दहेज को लेकर चर्चा करनी शुरू की और दहेज के लिए इकट्ठा किए गए सामान को देखा तो कम दहेज देखकर उनका गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। खाना के पंडाल में पहुंचे और खाना दुल्हन के पिता को खरी-खोटी सुनाते हुए खाना फेंकना शुरू कर दिया। उनकी यह हरकत देखकर बाराती भी सहम गए। दुल्हन के पिता और भाई ने समझाने की कोशिश की तो उन्हें भी पीट दिया। सूचना पर 100 डायल पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस की मौजूदगी में कुछ लोगों ने जैसे-तैसे समझाकर और बदनामी का वास्ता देकर उन्हें शांत किया। फिर निकाह की रस्म पूरी की गई। दुल्हन को विदा कराकर ले जाने के बाद भी दूल्हे के पिता का गुस्सा शांत नहीं हुआ। उसने दुल्हन के सारे जेवर उतरवा लिए और उसे घर से भगाते हुए ऐसे ही उसके मायके के गांव के पास जंगल में छुड़वा दिया। वहीं निगोही और खुदागंज पुलिस ने इस मामले की किसी भी तरह की जानकारी होने से इंकार किया है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें