फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिटाई कर ट्रक चालक-हेल्पर को बांधकर खेत में डाला

Thu, 02 Apr 2015 12:11 AM IST
कलान।
विज्ञापन
विज्ञापन
मुर्गी का दाना भरा ट्रक मिर्जापुर-कलान के बीच मंगलवार रात बदमाश लूटकर चालक व हेल्पर को बांधकर गांव रमपुरा खेत में डाल दिया और दो बदमाश उसकी निगरानी करने लगे। खेत पर रखवारी कर रहे किसान के शोर करने पर उसकी भी पिटाई कर दी। बदमाशों की चंगुल से छूटे किसान ने थाने पर सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनाें को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

झारखंड से हरियाणा के लिए मुर्गी का दाना भर कर ले जाया जा रहा ट्रक को मिर्जापुर- कलान के बीच में मंगलवार रात दस बजे के करीब बदमाशों ने अपने कब्जे में ले लिया और चालक हरिवंद्र एवं हेल्पर ओवेंद्र पंजाब निवासी के साथ जमकर मारपीट की। बाद में दोनों को रमपुरा गांव के पास मुख्य हाईवे के पास तंबाकू के खेत में बांध कर डाल दिया और दो बदमाश उसकी रखवाली करने लगे, तभी खेत स्वामी मौके पर पहुंच गया। उसने बदमाशों को देख कर शोर मचा दिया तो बदमाशों ने उसके साथ भी मारपीट की। वह किसी तरह छूट कर गांव की तरफ भागा और उसने सूचना गांव के लोगों को दी। इस पर सैकड़ो लोग दौडे़ तो बदमाश दोनों को छोड़ कर भाग गए। इसकी सूचना लोगों ने थाने पर दी। मौके पर पहुंचे एसओ अमर सिंह यादव ने बेहोश पड़े चालक व हेल्पर को स्वास्थ्य केंद्र कलान पर ले गए। वहां कोई डाक्टर के न होने पर उनको बदायूं के उसावां स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया। बुधवार को दिन के तीन बजे चालक को थोड़ा होश आया, लेकिन हेल्पर अभी भी बेहोश है। वहीं इस संबंध में एसओ से जानकारी ली तो उन्होंने कहा कि होश आने पर ही जानकारी मिल पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें