फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलिया की युवती कटिया रज्जब में मिली 

Sat, 01 Jul 2017 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया की एक युवती को धर्म परिवर्तन कराने के नाम पर एक सप्ताह से बंधक बनाकर क्षेत्र के एक गांव में रखा गया। सूचना पर पुलिस ने युवती को बरामद तो कर लिया, पर कहानी झूठी निकली। 
विज्ञापन

क्षेत्र के कटिया रज्जब में दस दिन पहले एक युवती को दूसरे समुदाय के परिवार के लोग कहीं से लाए थे। ग्रामीणों का आरोप था कि युवती का धर्म परिवर्तन कराया जा रहा है। सूचना पर एसओ हरेंद्र सिंह ने गांव से युवती को बरामद कर मकान मालिक वली हसन को हिरासत में ले लिया। पूछताछ के दौरान युवती ने घर से नाराज होना बताया। उसने बताया कि वह बलिया के रसड़ा थाना क्षेत्र की रहने वाली है, जहां से उसके पिता और मामा युवती की आईडी प्रूफ के साथ देर शाम पहुंचे। एसओ को वली हसन ने बताया कि उसके छह बच्चे हैं। दस दिन पहले यात्रा के दौरान यह युवती सफर में मिल गई थी, इसने अपने को अनाथ बताया था। इसी दया भाव से वह उसे अपने घर ले आया। एसओ का कहना है कि युवती ने किसी अपराध का कोई बयान नहीं दिया और प्राथमिक जांच में यह पाया गया है कि युवती वली हसन से झूठ बोली थी। धर्म परिवर्तन जैसी कोई बात नही है। युवती को उसके पिता और मामा के सुपुर्द किया जा रहा है।
महिला की हादसे में मौत, शिनाख्त नहीं
शाहजहांपुर। मदनापुर पुलिस ने नगला बन्नू उर्फ नगरिया गांव के पास फर्रुखाबाद स्टेट हाईवे किनारे 25 वर्षीय महिला का शव बरामद किया है। एसओ प्रभुकांत ने बताया कि वह मानसिक मंदित थी। रात में किसी समय अज्ञात वाहन की चपेट में आ गई, जिससे उसकी मौत हो गई। शव की शिनाख्त नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



            
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें