फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल्लिया दोदपुर और शाहगढ़ में सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश

Wed, 23 Sep 2015 11:23 PM IST
पीलीभीत।
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना माधोटांडा के गांव कल्लिया दोदपुर में मांस से भरी पॉलीथिन की चार पोटली मिलने से तनाव व्याप्त हो गया। सैकड़ों ग्रामीणों ने एकत्र होकर प्रदर्शन किया। मौके पर पहुंचे एसओ ने किसी तरह लोगों को समझाबुझाकर शांत कराया। उधर बकरीद पर लाउडस्पीकर से इबादत किए जाने की चर्चाओं से शाहगढ़ का माहौल एक बार फिर गरमा गया। एएसपी ने गांव पहुंचकर दोनों समुदायों के बीच वार्ता की और लाउडस्पीकर से इबादत न करने की कड़ी चेतावनी दी। संयोग अच्छा था कि दोनों जगह पुलिस ने सांप्रदायिक सौहार्द बिगड़ने से रोक लिया।
विज्ञापन

लाउडस्पीकर से इबादत करने पर बढ़ा तनाव
पीलीभीत। दो माह पहले शाहगढ़ में मदरसे में नमाज पढ़ने को लेकर बवाल हो गया था। बवाल में तोड़फोड़ व पथराव भी हुआ था। इस मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कई लोगों को जेल भेज चुकी है। बुधवार को मदरसे में बकरीद की नमाज लाउडस्पीकर से पढ़ने की चर्चाओं से शाहगढ़ का माहौल एक बार फिर गरमा गया है। एएसपी, एसओ ने गांव पहुंचकर हालात का जायजा लिया और दोनों समुदाय के लोगों से बातचीत की।
एएसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि शाहगढ़ में ईद और बकरीद के अलावा कभी इबादत नहीं की गई है और न ही इबादत के दौरान लाउडस्पीकर का प्रयोग हुआ है। बाहरी लोग भी कभी इबादत में शामिल नहीं हुए हैं। नई परंपरा किसी कीमत पर नहीं डाली जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि दोनों समुदायों से वार्ता हो गई है। इसमें उन्होंने इबादत के दौरान बाहरी शख्स को शामिल न करने, लाउडस्पीकर का उपयोग न करने को सख्ती के साथ पालन करने को कहा है। वार्ता के बाद गांव में कोई तनाव व्याप्त नहीं हैं, फिर भी पुलिस को चौकस रहने के निर्देश दिए गए हैं। बकरीद के दिन भारी पुलिस बल तैनात रहेगा।
मांस की थैली मिलने पर प्रदर्शन
माधोटांडा। गांव कल्लिया दोदपुर में बुधवार को गांव में ग्राम देवता की पूजा थी। यह पूजा वर्ष भर में सिर्फ दो बार होती है। पूजा में पूरे गांव के लोग जुटते हैं। तड़के जब लोग उठे तो देखा कि कलीनगर-पूरनपुर मार्ग पर पॉलीथीन में भरे मांस की चार पोटलियां पड़ीं थीं। इससे गांव में तनाव व्याप्त हो गया। गुस्साए ग्रामीण सड़कों पर उतर आए और आरोपी की शिनाख्त कर कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन करने लगे।
एसओ विवेक त्रिवेदी मौके पर पहुंच गए। उन्हाेंने लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया। एसओ ने बताया कि मांस को कब्जे में लेकर परीक्षण के लिए भेजा गया है। उन्होंने बताया कि कुछ लोगों ने बाइक से पोटलियां गिरने की जानकारी दी है। इससे पुलिस को आशंका है कि मांस बिक्री करने ले जाते समय पोटलियां बाइक से गिर गई होगी। एसओ ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
00
एसओ से कहा है कि यदि ग्रामीण तहरीर देते हैं तो रिपोर्ट दर्ज करें। तहरीर न मिलने पर अपने स्तर से कार्रवाई करें और आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार करें।
विज्ञापन

- जवाहर, एसपी  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें