फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एंटी रोमियो स्क्वाड ने युगल को पकड़ा

Tue, 04 Jul 2017 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
एंटी रोमियो स्क्वाड ने सोमवार दोपहर ढाई बजे जजी कचहरी गेट के पास से एक युगल को पकड़ लिया। पूछताछ में पहले तो दोनों ने गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने सख्ती की तो युवक ने सच्चाई उगल दी। युवक सदर बाजार थाना पुलिस की हिरासत में है, जबकि युवती को महिला थाना पुलिस की सुपुर्दगी में दिया गया है। युवती गोरखपुर की रहने वाली है। 
विज्ञापन

जलालाबाद का युवक दो साल पहले गोरखपुर में एक बारात में गया था, वहां उसकी मुलाकात एक लड़की से हुई तो दोनों ने एक-दूसरे को अपने मोबाइल नंबर दे दिए। इसके बाद दोनों में बातें होती रहीं। एक-दो बार युवक ने प्रेमिका के बुलावे पर गोरखपुर जाकर उससे मुलाकात भी की। युवक ने शादी करने का फैसला करके तीन दिन पहले युवती को गोरखपुर से बुला लिया। सोमवार को दोनों कलक्ट्रेट के सामने घूम रहे थे, तभी एंटी रोमियो स्क्वाड ने उनकी संदिग्ध गतिविधियों को देखते हुए पकड़ लिया। पुलिस ने युवती के घरवालों को सूचना दे दी है। थाना सदर बाजार इंस्पेक्टर केके तिवारी ने बताया कि मामला अभी उनकी जानकारी में नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें