फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतिबंधित पशुओं से भरा कंटेनर पकड़ा

Thu, 12 Mar 2015 12:37 AM IST
मीरानपुर कटरा (शाहजहांपुर)
विज्ञापन
विज्ञापन
जलालाबाद स्टेट हाईवे पर गश्त के दौरान पुलिस ने प्रतिबंधित पशुओं से भरे कंटेनर सहित एक व्यापारी को हिरासत में लिया है, जबकि तीन लोग फरार हो गए।
विज्ञापन

बुधवार सुबह आठ बजे पुलिस जलालाबाद स्टेट हाईवे पर गश्त कर रही थी, तभी सामने से एक कंटेनर आता दिखाई दिया। इस पर पुलिस को शक हुआ और कंटेनर को रुकने का इशारा किया। इसी दौरान चालक ने कंटेनर को खैरपुर चौराहे से जैतीपुर मार्ग पर मोड़ दिया। तब पुलिस ने उसका पीछा किया, तभी कंटेनर को खड़सार मोड़ पर छोड़कर चालक फरार हो गया। इस पर पुलिस ने एक को पकड़ लिया। पूछने पर उसने अपना नाम जुबैर बताया। वहीं फरार हुए इस्लाम पुत्र नईम बजरिया खानसामा रामपुर, एकन्नू उर्फ फैजल घेर मरदाना कोतवाली रामपुर बताया। कंटेनर में पशुओं को ठूंस कर भरा गया था। इसमें 39 जिंदा और सात पशु मरणासन्न हालत में थे, जबकि एक की मौत हो चुकी थी। पुलिस हिरासत में लिए युवक से पूछताछ कर रही है और फरार लोगों के खिलाफ  मुकदमा दर्ज कर लिया है।

सफेद जायलो कर रही थी स्कार्ट
पांच दिन पूर्व भी स्थानीय पुलिस ने जो एक डीसीएम गाड़ी और कंटेनर के साथ स्कार्ट करते चल रही स्कार्पियों गाड़ी पकड़ी थी। उसी के तर्ज पर इस कंटेनर को भी एक सफेद कलर की जायलो कार स्कार्ट कर रही थी, लेकिन वह पुलिस के हत्थे नहीं चड़ पाई।
विज्ञापन


सीओ ने कराया मरणासन्न पशुओं का इलाज
प्रतिबंधित पशुओं से भरा कंटेनर पकड़े जाने की खबर पर सीओ संजय कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने मरणासन्न पशुओं का इलाज कराया। बाकी पशुओं को आसपास के ग्रामीणों की सुपुर्दगी में दे दिया।
विज्ञापन


प्रतिबंधित पशुओं समेत ट्रक पकड़ा
अल्हागंज। रामगंगा पुल पर चेकिंग के दौरान प्रतिबंधित पशुओं से भरा ट्रक पकड़ लिया जबकि उसके चालक-हेल्पर भाग जाने में सफल रहे। बुधवार दोपहर दो बजे रामगंगा पुल पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान फर्रुखाबाद की ओर से आ रहे ट्रक को रुकने का संकेत दिया। इस पर ट्रक चालक उसे बैक करने लगा। पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया, लेकिन चालक-हेल्पर फरार हो गए। पशुओं को ग्रामीणों की सुपुर्दगी में दे दिया गया। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें