फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एंबुलेंस चालक और वाहन स्टैंड कर्मचारियों में मारपीट

Thu, 15 Jun 2017 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला अस्पताल परिसर में वाहन स्टैंड कर्मचारियों व एंबुलेंस चालकों के बीच मारपीट हो गई। इससे हंगामा खड़ा हो गया। मौके पर पहुंचे अस्पताल चौकी इंचार्ज ने मामले को शांत किया। वाहन स्टैंड ठेकेदार की ओर से मामले की तहरीर दी गई। बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार शाम लगभग छह बजे श्रीकांत और सरल अपनी-अपनी एंबुलेस लेकर अस्पताल परिसर के अंदर घुसे, तभी वाहन स्टैंड के कर्मचारियों ने उन्हें रोक दिया और सौ रुपये शुल्क अदाकर एंबुलेंस स्टैंड पर खड़ी करने को कहा। इस पर एंबुलेंस चालकों से विवाद शुरू हो गया। इस बीच और भी एंबुलेंस चालक आ गए। विवाद बढ़ता देख स्टैंड के कर्मचारियों ने भी अपने लोगों को बुला लिया। फिर कुछ ही देर में दोनों ओर से मामले में मारपीट शुरू हो गई। अस्पताल गेट के पास हो रही मारपीट की इस घटना से अफरा-तफरी मच गई। एक-दूसरे को उन लोगों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। मामले की जानकारी होने पर चौकी इंचार्ज एसआई संदेश कुमार भी पहुंच गए और उन्होंने मामले को जैसे-तैसे शांत किया। वाहन स्टैंड ठेकेदार उदय सिंह की ओर से मामले की तहरीर दी गई है। बता दें कि वाहन स्टैंड का नए सिरे से बुधवार को निर्धारण किया गया था, बृहस्पतिवार को कर्मचारी वाहन स्टैंड पर लोगों के दोपहिया, चारपहिया वाहन खड़े करवा रहे थे, तभी विवाद हो गया। एसआई संदेश कुमार ने बताया कि मामले में दोनों पक्षों में समझौता हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें