आरसी मिशन क्षेत्र के पंथवारी मंदिर में के पास शुक्रवार को दो शराबी झगड़ने लगे। शराबियों की धक्का-मुक्की में मंदिर में लगी मूर्ति टूट गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मूर्ति को ठीक करा दिया।
क्षेत्र के प्रसिद्ध चराएं मंदिर के पास दोपहर पड़ोस के गांव दिलावपुर के दो शराबी झगड़ा करने लगे। दोनों शराबी धक्का-मुक्की करते हुए मंदिर के अंदर पहुंच गए। शराबियों के टकराने से मंदिर में लगी मूर्ति विखंडित हो गई। मूर्ति टूटने की सूचना पर मंदिर के पास काफी संख्या में ग्रामीण इकट्ठे हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे इंस्पेक्टर आरसी मिशन एनडी पाठक ने तुंरत राज मिस्त्री को बुलवाकर मूर्ति को ठीक कराया। दोनों शराबियों की तलाश में दिलावलपुर गांव में दबिश दी गई, लेकिन दोनों शराबी फरार हो गए।