फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराबियों के झगड़े में मंदिर की मूर्ति टूटी

Fri, 10 Apr 2015 08:25 PM IST
रौसर कोठी।
विज्ञापन
विज्ञापन
आरसी मिशन क्षेत्र के पंथवारी मंदिर में  के पास शुक्रवार को दो शराबी झगड़ने लगे। शराबियों की धक्का-मुक्की में मंदिर में लगी मूर्ति टूट गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मूर्ति को ठीक करा दिया।
विज्ञापन

क्षेत्र के प्रसिद्ध चराएं मंदिर के पास दोपहर पड़ोस के गांव दिलावपुर के दो शराबी झगड़ा करने लगे। दोनों शराबी धक्का-मुक्की करते हुए मंदिर के अंदर पहुंच गए। शराबियों के टकराने से मंदिर में लगी मूर्ति विखंडित हो गई। मूर्ति टूटने की सूचना पर मंदिर के पास काफी संख्या में ग्रामीण इकट्ठे हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे इंस्पेक्टर आरसी मिशन एनडी पाठक ने तुंरत राज मिस्त्री को बुलवाकर मूर्ति को ठीक कराया। दोनों शराबियों की तलाश में दिलावलपुर गांव में दबिश दी गई, लेकिन दोनों शराबी फरार हो गए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें