खुटार-पुवायां मार्ग पर डग्गामार वाहन चलने से आक्रोशित वकीलों ने सोमवार को मंडलायुक्त और डीएम को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। वकीलों ने वाहनों पर रोक न लगने पर सात फरवरी को राजीव चौक पर चक्का जाम करने की चेतावनी दी है।
सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सुशील कुमार लल्ला, महामंत्री ओमपाल यादव, केएन सिंह, गणेश शंकर अवस्थी, अनूप कंचन, मनोज पटेल, एचएल वर्मा, केसी राजपूत, सुरेंद्र कुमार सहित तमाम वकील सोमवार को एसडीएम और सीओ से मिले। वकीलों ने बताया कि तीन बार ज्ञापन दिए जाने के बाद भी पुवायां से विभिन्न मार्गों पर डग्गामार वाहन धड़ल्ले से चल रहे हैं। टेंपो चालक 18 सवारियां भरकर वाहन दौड़ा रहे हैं। इससे कभी भी सिंधौली जैसा हादसा हो सकता है।
वकीलों ने चेतावनी दी कि यदि ज्यादा सवारियां बैठाकर दौड़ने वाले वाहनों पर रोक नहीं लगाई गई तो वह सात फरवरी को चक्का जाम करेंगे। एसडीएम लालबहादुर ने वकीलों को आश्वासन दिया कि डगगमार वाहन नहीं चलने दिए जाएंगे।