फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान के बंटवारे को लेकर हुए विवाद में तेजाबी हमला

Sun, 29 Mar 2015 10:54 PM IST
शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला जिया खेल में मकान के बंटवारे को लेकर हुुुुुए विवाद में एक व्यक्ति ने अपने भाइयों पर तेजाब से हमला कर दिया। कहा जा रहा है कि आरोपी ने पुलिस से बचने के लिए अपने, पत्नी और बेटी के ऊपर भी तेजाब डाल दिया। तेजाब के हमले में छह लोग झुलस गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी के भाई की तहरीर पर पुलिस ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी के ठीक होने के बाद उसको गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

मोहल्ला जिया खेल में रहने वाले जाहिद अली की 2012 में मौत हो गई थी। उनके छह बेटे इश्तियाक, इकबाल, इस्लाम, एहतशाम, इखलाक और फिरासत हैं। जाहिद अली की मौत के बाद सभी भाइयों में विवाद चल रहा था। पिछले महीने इश्तियाक की पत्नी रईसा बेगम की मौत हो गई थी। परिवार के सभी लोग चालीसवें की रस्म पर इकट्ठे हुए थे। इकबाल दिल्ली में प्राइवेट काम करता है। शनिवार को इकबाल ने मकान के बंटवारे को लेकर विवाद शुरू कर दिया और भाइयों पर तेजाब डाल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें