फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसों में तीन लोगों की मौत, कई घायल

Wed, 06 May 2015 12:09 AM IST
पुवायां।
विज्ञापन
विज्ञापन
खुटार-पुवायां मार्ग पर गांव बितौनी के पास दो बाइक टकरा जाने से एक ग्रामीण की मौत हो गई। जबकि दूसरी बाइक पर सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। रामखिलौना की इलाज के दौरान मौत हो गई। जबकि दूसरी बाइक पर सवार पुवायां निवासी रफी और गांव गंगसरा के अनिल कुमार गंभीर घायल हो गए। इधर, बंडा इलाके में ईंट लदी ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आने से साइकिल सवार की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजे हैं।
विज्ञापन


आमने सामने टकराई बाइक, एक की मौत
पुवायां। गांव कुंइया निवासी रामखिलौना सोमवार को अपनी ससुराल बंडा के गांव रसूलपुर गए थे। सोमवार रात वह घर वापस आ रहे थे। पुवायां के बितौनी गांव से आगे उनकी बाइक से पुवायां की ओर से खुटार जा रहे रफी की बाइक टकरा गई। हादसे में रफी, गांव गंगसरा निवासी अनिल और रामखिलौना गंभीर घायल हो गए। जानकारी पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने के कारण तीनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
इलाज के दौरान रामखिलौना ने दम तोड़ दिया। सूचना पाकर पत्नी विमला देवी अपने भाई राजवीर और अन्य लोगों के साथ जिला अस्पताल पहुंची। पति की मौत की जानकारी पाकर विमला बेहोश होकर गिर पड़ी। रामखिलौना के परिवार में पत्नी के अलावा दो पुत्र और चार पुत्रियां हैं। मृतक के घर कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है।
विज्ञापन


ट्रॉली से कुचलकर युवक की जान गई
मकसूदापुर/बंडा। ईंट भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली के चालक की लापरवाही से साइकिल सवार गांव लुहिची निवासी प्रेमपाल की मौके पर ही कुचलकर मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है।
क्षेत्र के गांव चांदपुर पड़री निवासी प्रेमपाल के माता-पिता की मौत बचपन में ही हो गई थी। प्रेमपाल और उनकी दो बहनों नीशू और बिंद्रा को गांव लुहिचा निवासी मामा राजबहादुर अपने घर ले आए और पाल पोस कर बड़ा करने के बाद दोनों लड़कियों की शादी कर दी। प्रेमपाल मामा के साथ मेहनत मजदूरी कर गृहस्थी चलाने में मदद करते थे। मंगलवार को वह गहलुइया के पास खपटा झाला पर एक फार्म स्वामी के घर मजदूरी के रुपये लेने जा रहे थे।
रास्ते में पीछे से आ रही ईंट भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली के चालक ने उनकी साइकिल में टक्कर मार दी। इससे प्रेमपाल ट्रॉली के पहिया के नीचे आ गए। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली खाई में जाकर पलट गई। चालक और श्रमिक मौके से भाग निकले। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भिजवाया। मामा राजबहादुर की ओर से ट्रैक्टर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

पौत्री का मुंडन कराकर लौट
रहे वृद्ध की हादसे में मौत
- सेहरामऊ दक्षिणी में ट्रक की चपेट में आकर टेंपो पलटा
अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला हुंडाल खेल में रहने वाले 58 वर्षीय महेंद्र शर्मा रविवार को अपनी पौत्री का मुंडन कराने परिवार के साथ टेंपो से हरदोई के बाबा मंदिर गए थे। मुंडन कराकर वापस लौटते समय सेहरामऊ दक्षिणी के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आकर टेंपो पलट गया। हादसे में घायल हुए लोगों को जिला अस्पताल भर्ती कराया गया, जहां हालत गंभीर होने पर महेंद्र को बरेली रेफर किया गया। बरेली पहुंचने से पहले ही उन्होंने दम तोड़ दिया।
मोहल्ला हुंडाल खेल निवासी महेंद्र शर्मा पिपरौला में खाद फैक्ट्री के सामने परचूनी की दुकान चलाते थे। महेंद्र रविवार को बुद्ध पूर्णिमा पर अपने बेटे अतुल की छह माह की बेटी का मुंडन कराने परिवार के साथ टेंपो से हरदोई के प्रसिद्ध बाबा मंदिर गए थे। उनके साथ उनकी पत्नी  राजो देवी, बेटी पूजा और बबली, बेटा अतुल और उसकी पत्नी अनीता थीं। मंदिर में मुंडन कराने के बाद सभी लोग घर लौट रहे थे, तभी सेहरामऊ दक्षिणी के पास रात करीब आठ बजे सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आकर टेंपो पलट गया। हादसे में महेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। चालक मौके से ट्रक लेकर फरार हो गया। घायलों को जिला अस्पताल लाया गया, जहां हालत गंभीर होने पर महेंद्र को बरेली रेफर कर दिया गया। उनकी पत्नी राजो और बहू अनीता को जिला अस्पताल में भर्ती कर लिया गया। बरेली में एक निजी अस्पताल में पहुंचने पर डॉक्टरों ने महेंद्र को मृत घोषित कर दिया। परिवार वाले रात में ही शव को वापस ले आए। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिवार वालों को सौंप दिया है।
---
कार की टक्कर से
बाइक सवार घायल
जलालाबाद। सोमवार देर शाम गांव गुरुगवां से वापस आ रहे जिला सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह के छोटे भाई ज्ञानेंद्र सिंह की बाइक को फर्रुखाबाद रोड पर स्थित पेट्रोल पंप के सामने बरेली की ओर से आ रही तेज स्पीड कार ने सामने से टक्कर मार दी। इस हादसे में ज्ञानेंद बाइक समेत दूर जाकर गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने उन्हें सीएचसी भेजकर हादसे की सूचना घरवालों को दी। इसके बाद गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें