हादसे के बाद हरकत में आये एआरटीओ के गश्ती दल के जवानों ने पीछा कर ट्रक को पकड़ लिया लेकिन चालक मौके से फरार हो गया। एआरटीओ ने ट्रक को पुलिस के सुपुर्द कर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। जानकारी के अनुसार शाहजहांपुर के एआरटीओ प्रर्वतन एके मिश्रा शुक्रवार की सुबह करीब 10 बजे अपनी गश्ती टीम के साथ हाईवे पर चेकिंग कर रहे थे । उन्होंने पुलिस को बताया कि रोजा बाईपास के पास बरेली से आ रहे ट्रक को चेकिंग के लिए रूकने का संकेत दिया लेकिन तभी उसके चालक ने उनकी सरकारी कार को ट्रक से टक्कर मार दी। इनको गश्ती दल के साथ कुचलने का प्रयास किया।
एआरटीओ के अनुसार वह अपनी गश्ती टीम के साथ बचाव करते हुये ट्रक चालक को पकड़ने का प्रयास किया तो वह सीतापुर की ओर ट्रक भगाने लगा। उसे घेराबंदी कर जमुही माइनर के पास पकड़ लिया लेकिन चालक भाग निकला। एआरटीओ प्रवर्तन की तहरीर पर रोजा थाने में अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ एमवी एक्ट और आईपीसी की विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है।