फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधार कार्ड शिविर से लाखों का सामान चोरी

Wed, 14 Jan 2015 11:33 PM IST
शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना सदर बाजार क्षेत्र के गांव शहबाजनगर के पंचायत घर में लगे आधार कार्ड शिविर से मंगलवार की रात चोरों ने लाखों रुपये का सामान चुरा लिया। सुबह आधार कार्ड बनवाने आई भीड़ ने हंगामा किया। चोरी की तहरीर मिलने पर थाना सदर बाजार पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव में रहने वाले हरजीत सिंह दिल्ली स्मार्ट चिप कंपनी में डिस्ट्रिक कोआर्डिनेटर हैं। उनकी कंपनी आधार कार्ड बनाने का काम करती है। वर्तमान में कंपनी का शिविर शहबाजनगर पंचायत घर में लगा हुआ है। हरजीत के मुताबिक मंगलवार की शाम वह पंचायत घर में ताला डालकर घर चले गए। बुधवार को कुछ लोगों की ट्रेनिंग होनी थी, इसलिए वह सुबह साढ़े छह बजे पंचायत घर पहुंच गए। मुख्य दरवाजे का ताला टूटा देखकर वह अंदर घुसे तो सामान बिखरा पड़ा था। कमरे से पांच लैपटाप चार्जर के साथ, पांच आईरस, तीन प्रिंटर, एलसीडी, टेबिल लैप समेत अन्य सामान गायब था। जिसकी कीमत करीब आठ लाख रुपये हैं।

हजारों लोगों का डेटा चोरी
हरजीत ने बताया कि एक दिन में करीब सौ से डेढ़ सौ लोगों के आधार कार्ड फार्म जमा किए जाते थे। शिविर में निगोही, बीसलपुर, पीलीभीत से लोग आकर आधार कार्ड बनवा रहे थे। चोरी हुए लैपटॉप में हजारों लोगों का डेटा फीड किया गया था, जो कि चोरी चला गया। अब वह डेटा उनको नहीं मिला पाएगा। जिसमें उनका काफी नुकसान हुआ है। इसके साथ ही चोरों ने शिविर में रखे अन्य सामान में भी  तोड़फोड़ की।
विज्ञापन


भीड़ ने किया हंगामा
बुधवार की सुबह सैकड़ों लोगों की भीड़ पंचायत घर में आधार कार्ड बनवाने के लिए पहुंच गई। वहां चोरी की खबर सुनकर भीड़ ने जमकर हंगामा किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह से भीड़ को शांत किया।


कार्ड नहीं मिलने  से लोग परेशान
पुवायां। लगभग डेढ़ वर्ष पूर्व बनवाए गए आधार कार्ड अभी तक नहीं मिलने से लोग परेशान हैं। मामले की शिकायत डीएम से करते हुए जांच कराने और कार्ड दिलवाने की मांग की गई है।
रसोई गैस सब्सिडी के लिए मार्च से आधार कार्ड जरूरी होगा। इस आदेश से लोग आधार कार्ड शिविरों पर पहुंचकर कार्ड बनवाने के लिए लाइन लगा रहे हैं, लेकिन सबसे बड़ी समस्या आधार कार्ड वितरण को लेकर आ रही है। नगर के मोहल्ला तरती बाजार निवासी ओमकारनाथ शुक्ला ने बताया कि उन्होंने अपने साथ ही परिवार के छह सदस्यों का आधार कार्ड पाने के लिए नगर पालिका की ओर से मोहल्ले में ही लगाए गए शिविर में पंजीकरण कराया था। डेढ़ वर्ष बीत जाने के बाद भी किसी सदस्य का आधार कार्ड नहीं मिला है। इंटरनेट पर भी सही जानकारी नहीं मिल पा रही है। इसके अलावा तमाम अन्य लोग भी आधार कार्ड नहीं मिलने से परेशान हैं। लोगों ने मांग की है कि आधार कार्ड वार्ड सदस्य और प्रधान आदि के माध्यम से वितरित कराए जाने चाहिए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें