फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव की में पंचायत का अनोखा फैसला : किशोरी ले जाने वालों पर एक लाख जुर्माना!

Mon, 02 Feb 2015 11:48 PM IST
पुवायां।
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के एक गांव में हुई पंचायत में किशोरी को बहला फुसलाकर ले जाने वाले आरोपियों पर एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। पंचायत में फैसला होने के बाद आरोपियों ने किशोरी को उसके परिवार वालों के सुपुर्द कर दिया। पंचायत के फरमान की क्षेत्र में व्यापक चर्चा है।
विज्ञापन

बड़ागांव क्षेत्र के एक गांव की किशोरी को पास के गांव का एक युवक एक सप्ताह पूर्व बहला फुसलाकर भगा ले गया था। किशोरी के परिवार वालों ने युवक के घरवालों पर दबाव बनाया तो रविवार को किशोरी के गांव में पंचायत बुलाई गई। कई घंटे तक बातचीत होने के बाद अचानक पंचों ने आरोपियों को किशोरी को परिवार के लोगों को सौंपने और जुर्म के एवज में एक लाख रुपये देने का फैसला सुना दिया। आरोपियों ने भी कार्रवाई से बचने के लिए पंचायत के फैसले को पूरा करने की हामी भर दी। इसके बाद किशोरी को उसके परिवार वालों को दे दिया गया। आरोपियों ने जल्द ही एक लाख रुपये देने का वायदा किया है। बताया जाता है कि पंचों ने फैसला लिखवाकर दोनों पक्षों के हस्ताक्षर भी करा लिए हैं। रुपये नहीं देने पर कानूनी कार्रवाई करने की चेतावनी भी दी गई है। पुलिस ने मामले की जानकारी से इंकार किया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें