फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग लगने से डेढ़ लाख की नगदी, सामान जला

Sat, 25 Apr 2015 11:14 PM IST
पुवायां (शाहजहांपुर)
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत के थाना दिउरिया के गांव नेउरापुर निवासी रामपाल राठौर के बहनोई नरेश राठौर पुवायां के मोहल्ला देवस्थान में रहते हैं। चार दिन पहले रामपाल भी परिवार सहित बहनोई के पास रहने के लिए आ गया और बहनोई के मकान की दीवार पर छप्पर डाल कर रहने लगा। शुक्रवार रात अज्ञात कारणों से छप्पर में आग लग गई। शोर होने पर मोहल्ले के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे और बमुश्किल आग पर काबू पाया। इस बीच सारा घरेलू सामान और तकिया में रखी डेढ़ लाख की नगदी जलकर खाक हो गई।
विज्ञापन

रामपाल ने बताया कि उसे पुत्री 18 वर्षीय चांदनी की शादी करनी है। शादी के लिए भैंस आदि बेचकर नगदी तकिया में रख दी थी। आग में सब कुछ जल गया। राशन आदि भी जल जाने से परिवार के लोग दाने दाने को मोहताज हो गए हैं। पीड़ित ने तहसील प्रशासन से सहायता की गुहार की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें