फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक समुदाय का दूसरे पर गांव से भगाने का आरोप

Wed, 26 Aug 2015 12:12 AM IST
जलालाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव खंडहर से आए एक समुदाय के दर्जनों लोगों ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम भरत लाल सरोज को दिया। इसमें दूसरे समुदाय के लोगों पर गांव से भगाने के लिए परेशान करने का आरोप लगाया गया है। इसको लेकर तहसील पहुंचे उक्त लोगों ने प्रदर्शन कर विरोध जताया।
विज्ञापन

ज्ञापन में कहा गया है कि वे लोग अपने पैतृक मकानों में रहकर मजदूरी आदि करके परिवार का भरण पोषण करते हैं और वे लोग गांव के ही किराए के एक मकान में बच्चों को दीनी तालीम दिलाने के अलावा वहीं पर सामूहिक रूप से नमाज भी अदा करते हैं। इसका कई गांवों के दूसरे समुदाय के लोग न केवल विरोध करते हैं बल्कि इन लोगों ने उनके समुदाय के एक को गोली मारकर घायल कर दिया और कई लोगों की फसलें भी उजाड़ दीं। आरोप है कि उक्त लोग उन लोगों को गांव छोड़कर न जाने पर अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहने की धमकी भी दे रहे हैं। एसडीएम ने मामले की जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। ज्ञापन देने वालों में ताजमीन, जाकिर, सलमान वारसी, नूर मोहम्मद, आशिक अली, रिजवान, मुश्ताक, इशाक आदि शामिल रहे।
बताते चलें कि बीते पखवारे स्कूल से घर लौट रही बालिका से रास्ते में छेड़छाड़ कर उसके कपड़े फाड़ देने के बाद काफी बवाल हुआ था। इसके बाद प्रशासन ने दोनों समुदायों के लोगों को बैठाकर पंचायत कराकर मामले को सुलटा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें