फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रहस्यमयी बीमारी से लाइबा की हालत बिगड़ी

Wed, 26 Aug 2015 12:11 AM IST
गोला गोकर्णनाथ।
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर के समीप बसे हफीजपुर और पुर्नभूग्रंट में फैली रहस्यमयी बीमारी से बच्चों को अभी निजात नहीं मिल पायी है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग ने एक दिन चिकित्सा शिविर लगाकर दूसरे दिन टीकाकरण कर इतिश्री कर ली है।
विज्ञापन

सोमवार को ग्राम हफीजपुर में बीमारी से मृत सोनी की डेढ़ वर्षीया बहन लाइबा की भी हालत बिगड़ गई। लाइबा के पिता नाजिर ने बताया कि लाइबा को चिकित्सा शिविर से दवा लेकर खिलाई गई, फिर भी उसे तेज बुखार हो गया। वह उसका निजी चिकित्सक से इलाज करवा रहे हैं, जबकि पहले से बीमार लाइबा के चाचा 12 वर्षीय शहंशाह आलम का भी जिला चिकित्सालय से वापस लौटने के बाद सुधार न होने पर निजी चिकित्सक का इलाज कराया जा रहा है।
ग्रामीणों का कहना है कि लोगों को रहस्यमयी बीमारी से अभी निजात नहीं मिल पायी है फिर भी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बांकेगंज और पीएचसी गोला द्वारा दोनों गांवों में एक दिन शिविर लगाया गया और दूसरे दिन सिर्फ टीकाकरण किया गया। फिर भी हालत सामान्य नहीं हुए हैं।
विज्ञापन


पेयजल का नहीं लिया सैंपल
ग्रामीणों का कहना है कि गांव में संक्रमित बीमारी फैले चार दिन बीत चुके हैं, फिर भी स्वास्थ्य विभाग द्वारा अब तक गांव में लगे हैंडपंपों से निकलने वाले पानी का सैंपल तक नहीं लिया गया है।

गांवों में अब भी है जलभराव
रहस्यमयी बीमारी से ग्रसित दोनों गांवों में अब भी जलभराव है। गंदे जल में मच्छर, मक्खी और बड़ी मक्खी पनप रही हैं, लेकिन प्रशासन या ग्राम प्रधान को जलभराव से निजात दिलाने की फुर्सत नहीं मिल पायी है, जबकि प्रधानी के चुनाव के लिए सरगर्मी चल रही है।

हो सकती है डिप्थीरिया
नगर के एक आयुर्वेद चिकित्सक ने बताया कि रहस्यमयी बीमारी डिप्थीरिया हो सकती है। इस रोग का प्रकोप जून से अगस्त माह तक होता है, यह घातक रोगों में आता है, इसके लक्षण कंठ रोहणी, स्वरघ्न, शतघ्न, कंठशुंठी से मिलते-जुलते हैं। यह रोग 15 वर्ष तक के बच्चों में होता है। डिप्थीरिया हल्के नजले से शुरू होता है। इसमें 101 से 103 डिग्री तक बुखार, गले में शोथ हो जाता है, खांसी आने लगती है। कई बार नाक की श्लेशमिक कलां में भी शोथ हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें