फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या और आत्महत्या में उलझी रोहित की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। चौक कोतवाली क्षेत्र में बृहस्पतिवार को गोली लगने से हुई रोहित की मौत पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद भी हत्या और आत्महत्या में उलझी है। मामला सराफा व्यापारी का होने की वजह से पुलिस भी फूं क फूंक कर कदम रख रही है। पिता की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। इसकी विवेचना कोतवाल हरीश राजपूत करेंगे। दो डॉक्टरों के पैनल से कराए गए पोस्टमार्टम में बताया गया है कि गोली कनपटी के पास दाहिनी ओर से लगकर बायीं तरफ से निकल गई। एसपी केबी सिंह ने बताया कि इसकी जांच कई बिंदुओं पर की जा रही है। जल्द ही खुलासा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

चौक कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला काजी टोला में बृहस्पतिवार देर शाम घटना गटी थी। इसके बाद मौके की स्थितियों और घरवालों की आशंका व किराएदार के बयानों में विरोधाभास के बीच पुलिस पड़ताल में जुटी है। पुलिस ने देर रात मृतक के पिता रामबहादुुर की ओर से व्यक्त की जा रही बेटे की हत्या की आशंका के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली और घरवालों को पूरी तरह से आश्वस्त किया कि इस मामले में पूरी गहराई से छानबीन कर घटना का पर्दाफाश किया जाएगा। विवेचक हरीश राजपूत भी घटना की प्रारंभिक पड़ताल के बाद पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने तक इस घटना को लेकर स्पष्ट तौर पर कुछ भी बताने को तैयार नहीं हैं। वैसे पुलिस पीएम रिपोर्ट आने के बाद इस घटना को हत्या कम आत्महत्या से अधिक जोड़कर देख रही है।
असलाह न मिलने से गहरा रहा हत्या का शक
वारदात में पुलिस हर बिंदु पर पड़ताल कर रही है, लेकिन मौके से असलाह के न मिलने और 315 बोर का एक खोखा और कारतूस का मिलना हत्या की आशंका को और मजबूत कर रहा है। बहरहाल पुलिस घटना के दूसरे दिन भी असलाह बरामद नहीं कर पाई।
विज्ञापन

गिरवी गांठ का काम करता था रोहित
पुलिस की मानें तो रोहित ज्यादातर गिरवी-गांठ का काम करता था। इसके लिए वह पौने दो प्रतिशत ब्याज पर रकम लेकर लोगों के जेवर गिरवीं रखकर उन्हें ढाई प्रतिशत ब्याज की दर पर रुपया देता था।
दुकान नहीं खोली, रहा दोस्तों के संग
पुलिस की माने तो बृहस्पतिवार सुबह वह दुकान खोलने नहीं गया था। इसलिए उसके पास जेवर भरा बैग होने का कोई मतलब नहीं था। वह अपने दोस्तों के साथ रहा। पुलिस ने रात में ही दोस्तों को बुलाकर उसके बारे में जानकारी की, लेकिन हत्या के सवाल पर उन लोगों के पास भी कोई जवाब नहीं था। घटना स्थल पर मृतक के पास पर्स मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें