रोजा (शाहजहांपुर)। थाना पुलिस ने रुकनपुर और सरही गांव के बीच रोजा रजवहा से पैंतीस वर्षीय विकलंाग युवक का क्षत-विक्षत शव बरामद किया है। शव चार पांच-दिन पुराना बताया जा रहा है। पुलिस का मानना है कि उसकी डूबने से मौत हुुई है। एसओ हरेंद्र सिंह ने बताया कि मृतक दाहिने पैर से विकलांग था। उसके एक हाथ पर मनोज कुमार गुदा हुआ है। मृतक की शिनाख्त कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।