फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान के ताले तोड़े, 70 हजार की नकदी-सामान चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालाबाद। शनिवार रात उसावां अड्डे के निकट स्थित किराना थोक की दुकान के ताले तोड़कर चोर 70 हजार की नकदी समेत करीब बीस हजार का सामान चोरी कर ले गए। सूचना पर मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने जांच पड़ताल कर घटना का जल्द खुलासा करने का आश्वासन दिया है। दुकानदार ने घटना की तहरीर पुलिस को दे दी है।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला बाबूनगर निवासी कृष्णा गुप्ता की कटरा फर्रुखाबाद स्टेट हाईवे पर उसावां प्राइवेट अड्डे के निकट उसकी बालाजी ट्रेडर्स के नाम से थोक परचून की दुकान है। रविवार सुबह जब वह दुकान पर पहुंचा तो दुकान में लगे शटर के ताले टूटे हुए थे अंदर गुल्लक में रेजगारी समेत करीब 70 हजार की नकदी और सिगरेट व कमला पसंद के कई पैकेट समेत लगभग 20 हजार का सामान गायब था। सूचना पर एसएसआई सुभाष चंद्र ने मौका मुआयना किया लेकिन अभी चोरों का कोई सुराग नहीं लगा है। एसएसआई ने बताया कि घटना की तहरीर मिल गई है जांच पड़ताल की जा रही है। घटना से व्यापारियों में रोष है उन्होंने पुलिस से जल्द खुलासा करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें