फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाई-भाभी मतदान करने घर गए, बहन ने कमरे में लगा लिया फंदा

Sun, 19 May 2019 07:07 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुंदरनगर (मंडी)
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर परिषद के चांगर क्षेत्र में आईटीआई की छात्रा ने फंदा लगाकर जान दे दी। ये भाई और भाभी के साथ रहती थी। भाई और भाभी मतदान करने के लिए रोहड़ू गए थे। छात्रा भी रोहड़ू की रहने वाली है और यहां आईटीआई में शिक्षा ग्रहण कर रही थी।

विज्ञापन


यह घटना एचपीएसईबी की आवासीय कॉलोनी में हुई है। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर उसका नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया है। पुलिस के अनुसार मोनिका अपने भाई-भाभी के साथ उनके सरकारी आवास में रहती थी। 

शनिवार को उसके भाई-भाभी वोट डालने के लिए रोहड़ू गए हुए थे। सुबह जब उन्होंने मोनिका को फोन किया तो उसने नहीं उठाया। इस पर उन्होंने साथ सटे मकान में रहने वाले अपने सहकर्मी को मोनिका का कुशलक्षेम जानने के लिए कहा।
विज्ञापन


जब वह उनके आवास पर गए तो पाया कि मोनिका फंदे से लटकी हुई है। उन्होंने उच्च अधिकारियों को इस बारे सूचित किया। इन्होंने बीएसएल थाना पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस दल ने मौका पर पहुंच कर शव को कब्जे में ले लिया।

रविवार दोपहर शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया गया। डीएसपी तरनजीत सिंह ने बताया कि सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है। अभी आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें