खुटार (शाहजहंपुर)। दहेज में बाइक और 50 हजार रुपये की मांग पूरी न होने पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए युवती ने पति और सास के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गांव प्रतापपुर निवासी सोनू की पत्नी गोल्डी ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उसका मायका गांव भीखमपुर में है। करीब दो वर्ष पूर्व उसके पिता ने उसकी शादी खुटार के गांव प्रतापपुर निवासी सोनू के साथ की थी। शादी में परिवार के लोगों ने सामर्थ्य के अनुसार दान भी दिया था, लेकिन पति और सास बाइक और 50 हजार रुपये की मांग करने लगे।
मांग पूरी नहीं होने पर उसका उत्पीड़न किया जाने लगा। कुछ दिन पूर्व पति सोनू और सास छोटी बिटिया ने उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया। धमकी दी कि बिना दहेज लिए आने पर जान से मार दिया जाएगा। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।