फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन लाख रुपये के बिजली तार चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
पुवायां (शाहजहांपुर)। करीब तीन लाख रुपये कीमत का बिजली का तार चोरी हो जाने पर ठेकेदार ने पुलिस को तहरीर दी है। पीड़ित ने चोरी गए सामान को बरामद करने की मांग की है।
विज्ञापन

जनपद फर्रुखाबाद के कसबा मऊ दरवाजा के मोहल्ला कुइयां बूथ निवासी श्रवण कुमार ने पुलिस को बताया कि पुवायां कस्बे में बिजली लाइन डाली जा रही है। वह इसका ठेकेदार है। मोहम्मदी रोड पर एक दुकान किराये पर लेकर सामान भर रखा है। रविवार रात चोर एक वाहन से आए और दुकान से एक बंडल थ्री फेस केबल 995 एमएम, एक बंडल तार 120 एमएम और एक बंडल रैबिट कंडेक्टर चोरी कर ले गए। सोमवार को चोरी का पता चलने पर उसने काफी तलाश किया, लेकिन चोरी गए सामान का पता नहीं चल सका। इसके बाद श्रवण कुमार ने पुवायां कोतवाली को तहरीर दी। ठेकेदार ने चोरी गए सामान की कीमत लगभग तीन लाख रुपये बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें