फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो पक्षों में लाठी डंडे चले दस घायल,भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
दो पक्षों में लाठी डंडे चले दस घायल,भर्ती
विज्ञापन

शाहजहांपुर। थाना सेहरामऊ दक्षिणी के गांव पंथी में जमीन के बंटवारे को लेकर एक ही परिवार के दो गुटों में जमकर संघर्ष हुआ। इसमें 10 लोग घायल हो गए। देर शाम सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस घटना की जानकारी होने से इंकार कर रही है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत पंथी के संतराम एवं सर्वेश एक ही परिवार के हैं। दोनों के बीच खेत के बंटवारे को लेकर पहले भी कई बार विवाद हो चुका है। मंगलवार को शाम करीब छह बजे इसी विवाद को लेकर दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। उनमें गाली गलौज के बाद जमकर लाठी डंडे चले। झगड़े से गांव में हड़कंप मच गया। मारपीट में हरिपाल, अखिलेश, रेशमा पत्नी संतराम, नेत्रपाल, श्रीपाल व दूसरे पक्ष के रजनीश, संजीव, शकुंतला पत्नी सर्वेश, सावित्री पत्नी रामचंद्र, रामचंद्र घायल हो गए। सभी घायलों को 108 एंबुलेंस के जरिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। एसओ तेजपाल सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी नहीं है। तहरीर आने के बाद अग्रिम कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें