फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाई की खातिर लड़की के अपहरण में शामिल हुई निशा

विज्ञापन
विज्ञापन
भाई की खातिर लड़की के अपहरण में शामिल हुई निशा
विज्ञापन

एक बार बरेली पुलिस भी कर चुकी है गिरफ्तार
परौर (शाहजहांपुर)। थाना परौर क्षेत्र के गांव गढ़ी खजुरी निवासी निशा उर्फ रिचा चौहान भाई की खातिर अपहरण में शामिल हुई थी। कई माह से फरार चल रही निशा को मथुरा पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार किया है। इससे पहले निशा को एक बार बरेली पुलिस भी आपराधिक मामले में गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन

गढ़ी खजुरी गांव के लोगों की मानें तो निशा की शादी जिला एटा के ढकपुरा गांव में हुई थी। ससुरालियों से अनबन हुई तो मायके लौट गई। इसके बाद परिवार वालों ने उसकी शादी कलान के बारहकलां में कर दी। शादी के करीब डेढ़ साल बाद वह यहां से भी भागकर मायके पहुंच गई। इसके बाद दिल्ली के सोनिया बिहार इलाके में अपनी मौसी के पास जाकर रहने लगी। पांच भाइयों में अकेली निशा भाई रामबरन की खातिर मथुरा से एक लड़की के अपहरण मामले में शामिल हुई तो पुलिस उसके पीछे लग गई। कई बार मथुरा पुलिस ने उसके गांव में दबिशें दी लेकिन उसका पता नहीं चला। वहीं एसपी डॉ. एस चन्नप्पा ने बताया कि निशा का आपराधिक इतिहास अभिलेख देखने के बाद ही पता चलेगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें