फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर्ष फायरिंग में युवक को गोली लगी, बरेली रेफर

Tue, 11 Sep 2018 12:17 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना जलालाबाद क्षेत्र के गांव आलमनगर में हर्ष फायरिंग के दौरान गृहस्वामी को गोली लग गई। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल लाया गया। यहां से बरेली रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

आलमनगर निवासी छविराम के घर बच्चे की छठी का कार्यक्रम था। इसमें रात करीब नौ बजे किसी ने हर्ष फायरिंग कर दी। एक गोली छविराम के पेट में जा लगी। गोली लगते ही छविराम चिल्लाकर गिरे तो हड़कंप मच गया। परिवार ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। आननफानन में परिवारवाले और पुलिस उन्हें जिला अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने उन्हें तत्काल बरेली रेफर कर दिया। उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। गोली किसने और किस हथियार से मारी? परिवार के लोग यह भी नहीं बता रहे हैं। पुलिस इसकी छानबीन में जुट गई है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें