पुवायां/खुदागंज (शाहजहांपुर)। आचार संहिता का पालन के कराने के लिए तैनात टीम ने बुधवार सुबह दिल्ली से आ रही एक प्राइवेट बस को चेक किया तो उसमें दिल्ली से लाया गया स्पेयर पार्ट्स और इलेक्ट्रिक का सामान मिला। बाद में बस को छोड़ दिया गया। उधर, खुदागंज क्षेत्र में भी वाहनों की चेकिंग की गई।
बुधवार सुबह उड़नदस्ता टीम ने दिल्ली से गोला जा रही एक निजी बस को रोककर तलाशी ली तो उसमें स्पेयर पार्ट्स और इलेक्ट्रिक का तमाम सामान मिला। चालक उक्त सामान के बिला और कोई अन्य कागजात नहीं दिखा सका। इस बीच जानकारी पाकर कई व्यापारी भी मौके पर पहुंचे गए और उड़नदस्ता टीम के माल चेक करने पर एतराज जताया। उड़नदस्ता टीम और व्यापारियों में नोकझोंक के बाद मामले की जानकारी एसडीएम को दी गई। कुछ देर बाद उड़नदस्ता टीम ने बस को सामान सहित छोड़ दिया। व्यापारियों का कहना था कि लाए गए सामान के कागजात आदि होने के बाद भी बस चालक को बेवजह परेशान किया जा रहा था। इधर, खुदागंज में कुचईघाट नदी पुल के पास उड़नदस्ता प्रभारी सतेंद्र कुमार ने वाहनों की चेकिंग की लेकिन कुछ भी हाथ नहीं लगा।