खुटार (शाहजहांपुर)। दिल्ली में काम करने के दौरान युवक ने एक विवाहिता को प्रेमजाल में फंसा लिया और उसे लेकर अपनी रिश्तेदारी में खुटार आ गया। सोमवार को पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया। विवाहिता प्रेमी के ही साथ रहने पर अड़ी हुई है।
विवाहिता के पति ने पुलिस को बताया कि वह बिहार का रहने वाला है। 2016 से वह अपनी पत्नी के साथ दिल्ली में रहकर काम करता है। पड़ोस में रहने वाले पूरनपुर क्षेत्र के एक युवक ने उसकी पत्नी के साथ संबंध बना लिए और वहसात दिन पूर्व पूरनपुर का युवक उसकी पत्नी को बहला फुसलाकर दिल्ली से ले आया। पत्नी के लापता होने पर उसने दिल्ली में गुमसूदगी भी दर्ज करा रखी है। पुलिस ने प्रेमी युवक के घर वालों को थाने बुलाया है।