फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोयलगिरि प्रकरण--

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

साध्वी के परिजनों को मिला धमकी भरा पत्र

शाहजहांपुर। साध्वी कोयल गिरि प्रकरण में जहां पुलिस की जांच चल रही है, वहीं मंगलवार को साध्वी के परिजनों को घर की बैठक में धमकी भरा पत्र मिला है। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस ने पत्र को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। धमकी भरा पत्र मिलने से परिजन दहशत में हैं।
तिलहर के मोहल्ला बहादुरगंज निवासी साध्वी कोयल गिरि उर्फ सीमा वर्मा की भाभी लक्ष्मी मंगलवार सुबह घर की बैठक में झाडू़ लगा रहीं थी, तभी उन्हें बैठक में लाइनदार कागज पर एक धमकी भरा पत्र मिला। जिसमें लिखा गया था। कि तुम लोग मुकदमे में ज्यादा पैरवी कर रहे हो, समझौता कर लो, नहीं तो अंजाम अच्छा नहीं होगा। जान से हाथ धो बैठोगे। पत्र में आगे लिखा है कि पूरा परिवार, अमित और तुम्हें व तुम्हारे साथ वकील, जो पैरवी करेगा, उसे भी जान से हाथ धोना पड़ेगा। अभी समय है समझौता कर लो, यह बात किसी को नहीं बताना, नहीं तो अंजाम अच्छा नहीं होगा। धमकी भरा पत्र मिलने से परिवार के लोग दहशत में आ गए। साध्वी के भतीजे सूर्य प्रताप ने मामले की जानकारी सीयूजी नंबर पर एसपी डॉ. एस चन्नप्पा को दी।
विज्ञापन

एसपी के निर्देश पर कोतवाल अशोक पाल ने सब इंस्पेक्टर संसार सिंह को भेजा। सब इंस्पेक्टर ने मामले की जानकारी कर पत्र को कब्जे में लेकर कार्रवाई का आश्वासन दिया। बता दें कि 23 नवंबर को साध्वी कोयल गिरि को मिट्टी का तेल छिड़क कर जलाने का आरोप तिलहर निवासी व्यापारी पंकज गुप्ता, सुशील बाबू गुप्ता, अनिल गुप्ता व अनुराग गुप्ता पर लगा है। चार दिसंबर को साध्वी की इलाज के दौरान मौत के बाद आरोपियों ने गिरफ्तारी से बचने के लिए कोर्ट से स्टे ले रखा है।
विज्ञापन

--------
साध्वी के परिजनों ने धमकी भरा पत्र मिलने की बात बताई है, पत्र को भी कब्जे में ले लिया है। मामले की गहराई से जांच कराई जाएगी, जो भी आवश्यक कार्रवाई होगी वह की जाएगी।
अशोकपाल, इंस्पेक्टर तिलहर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें